aam papad recipes for kids in hindi ,

0
1525
aam papad recipes for kids in hindi ,
aam papad recipes for kids in hindi ,

aam papad recipes for kids in hindi ,

दोस्तों आज हम विंध्य के पारम्परिक फ़ूड अमावट को बनाना सीखेंगे , जो बनाने में बेहद आसान है , और खाने में बहुत

स्वादिष्ट , अमावट वो आम का पापड़ है जिसे यहां पर हर घर में गर्मी में आम के मौसम में बनाकर रख लिया जाता है ,

और फिर सारे साल बिना आम के मौसम के भी आम के वास्तविक स्वाद का लुत्फ़ लिया जाता है , हम यहां पर देसी पके

आम का आम पापड़ बनाना सीखेंगे म क्यों की आम का वास्तविक स्वाद देसी आम में ही होता है , बाजार में जो हाइब्रिड

नश्ल के आम मिलते हैं , ये कार्बाइड डालकर पकाये जाते हैं जिनमे वो स्वाद नहीं होता है , जो देसी आम में होता है ,

आप को जितनी बड़ी अमावट बनानी है उसके हिसाब से आम की मात्रा बढ़ा सकते हैं , और एक बात ध्यान रखने योग्य

है , की जब धूप कड़ी हो तभी अमावट बनाये ताकि ये अच्छे से सूख सके , अगर मौसम बरसात का है तो कतई कोशिश

न करें आम का पापड़ बनाने की , वरना इसमें फफूंद लग जाएगी , और ये काली पड़ जायेगी । तो आइये दोस्तों सीखते

हैं आम का पापड अर्थात अमावट बनाने की विधि । दोस्तों रेसिपी नीचे लिखी है जिसे आप नोट कर सकते हैं ।

आम पापड़ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

देसी पका आम २ किलो ग्राम ,

एक थाली ,

अमावट बनाने की विधि ,

सर्वप्रथम एक किलो पके आम को अच्छे से धोकर एक डोंगे में उसके रस निकाल ले , अब इसे एक थाली में आम का

गाढ़ा रस बराबर फैला दो , अब इस थाली को धूप में रख दो , और इसे एक दिन तक सूखने दो , इसके बाद दुसरे दिन

फिर एक पके किलो आम का रस निकाल कर फिर इसे थाली पर पहले वाली परत के ऊपर बराबर फैला दो , फिर इसे धूप

में रख दो , और इसे अच्छे से सूखने दो , और कई दिनों तक सुखाओ ताकि इसके गीलापन अच्छे से खत्म हो जाए ,

जब ये अच्छे से सूख जाए तो इसे एक कोने से चक्कू की सहायता से निकाल ले , और मन चाहे आकर में काट कर रख

लें , दोस्तों चना दाल की पूड़ी के साथ अमावट फुलाकर खाने का अपना मज़ा है । बच्चों को आम पापड़ बेहद पसंद आता

है , बिना आम के मौसम के भी आप आम पापड़ का लुत्फ़ उठा सकते हैं ।

mango pickle 

SHARE
Previous articleghost protocol a short horror story hindi ,
Next articlekhasta recipe for kids ,
Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.