winter season food recipes in india aloo gobi ka achar ,

On: July 5, 2026 2:51 PM
Follow Us:
winter season food recipes in india aloo gobi ka achar ,

winter season food recipes in india aloo gobi ka achar ,

दोस्तों आज हम आपको आलू गोभी का अचार बनाना सीखा रहे हैं , जो की खाने में बेहद स्वादिष्ट और सेहत के बहुत

लाभकारी है , आलू गोभी का अचार अगर आप सफर में जा रहे हैं तो साथ ले जाने के लिए बेस्ट है , इसे २ से ३ दिन तक

उपयोग में लाया जा सकता है , इसे फ्रिज में रखा जा सकता है , आइये दोस्तों सीखते हैं आलू गोभी का अचार ,

 

आलू गोभी का अचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

आधा किलो ग्राम आलू ,

आधा किलो ग्राम गोभी ,

५० ग्राम अदरक ,

५० ग्राम हरी मिर्च ,

५० ग्राम राइ ,

५० ग्राम जीरा ,

५० ग्राम धनिया ,

१० ग्राम सौंफ ,

१० ग्राम करायल ,

१० ग्राम पीसी लाल मिर्च ,

१० ग्राम पिसा हल्दी पाउडर,

५० ग्राम नमक ,

५० मिलीलीटर सरसो का तेल ,

आधा छोटा चम्मच हींग पाउडर ,

लहसुन दो पोथी ,

मेथी १० ग्राम ,

१ छोटा चम्मच आमचूर ,

 

आलू गोभी का अचार बनाने की विधि ,

 

सर्व प्रथम आलू और गोभी को साफ़ पानी में अच्छी तरह से धो लें , इसके बाद आलू को कुकर में दो सीटों तक उबाल लें

और इसे ठंडा करके चाकू से टुकड़ों में काट लें , अब एक डोंगे में आधा लीटर पानी ले और उसमे गोभी के कटे हुए के

टुकड़ों को दाल दें अब बर्तन को ढक्कन से ढक दे और गैस चूल्हे पर तब तक पकाएं जान तक की पानी भाप न दे दे ,

इसके बाद गैस चूल्हे को बंद कर दें और पोहा की छन्नी में इसे रख दें ताकि गोभी का पानी अच्छी तरह से निकल जाए

इसके बाद , और हरी मिर्च को भी टुकड़ों में काट लें ,इसके बाद राई , जीरा , मेथी , धनिया, सौंफ , को  कड़ाही में धीमी

आंच में हल्का लाल होने तक अलग अलग भूंज कर रख लीजिये , इसके बाद राई , मेथी जीरा धनिया को मिक्सी में पीस

लीजिये , और सौंफ और करायल को मत पीसिये , अब लहसुन को छील लीजिये , और दुरदुरा पीस लीजिये , अब कड़ाही

में तेल डालकर गरम करिये , अब उसमे हींग डालिये इसके बाद लहसुन डालिये और लाल होने तक तेल को गरम करिये

, अब गैस बंद कर दीजिये अब इसमें पिसा हुआ जीरा, धनिया , मेथी , राई डाल दीजिये और साबुत सौंफ करायल को भी

डाल दीजिये , और पिसा हुआ मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर भी डाल दीजिये , अब इसमें एक छोटा

चम्मच अमचूर भी डाल दीजिये अगर आपको खट्टा पसनद हो तो , अब सबको मिलाकर रख दीजिये , और ठंडा हो जाने

पर  इसमें आलू और गोभी के कटे हुए टुकड़ों को डालकर मिला दीजिये , अब इसमें अदरक और हरी मिर्च के टुकड़े डाल

कर मिला दीजिये । अदरक और हरी मिर्च आप इसमें तभी डालें जब आपको अदरक और मिर्ची खाना पसंद हो मैं यहां पर

ठण्ड के मौसम के हिसाब से से अदरक और हरी मिर्च जोड़ दिया हूँ ।

sooran ki sabzi , 

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment