winter season food recipes in india sooran ka achar ,

On: July 5, 2026 2:53 PM
Follow Us:
winter season food recipes in india sooran ka achar ,

winter season food recipes in india sooran ka achar ,

दोस्तों आज हम सूरन का अचार बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जो की स्वास्थ्य के बहुत ही लाभकारी है , इससे आपके

पेट सम्बन्धी पुराने स पुराना विकार भी आसानी से ठीक हो जायेगा, दोस्तों सूरन को काटने से पहले प्लास्टिक के

दस्ताने ज़रूर पहन ले जो की मेडिकल की दूकान में आसानी से मिल जाता है ,

 

सूरन का अचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

१ किलो ग्राम सूरन ,

५० ग्राम अदरक ,

५० ग्राम हरी मिर्च ,

१०० ग्राम राइ ,

५० ग्राम जीरा ,

५० ग्राम धनिया ,

१० ग्राम सौंफ ,

१० ग्राम करायल ,

१० ग्राम पीसी लाल मिर्च ,

१० ग्राम पिसा हल्दी पाउडर,

१०० ग्राम नमक ,

१ पाव सरसो का तेल ,

आधा छोटा चम्मच हींग पाउडर ,

लहसुन दो पोथी ,

मेथी १० ग्राम ,

१ बड़ा चम्मच आमचूर ,

 

सूरन का अचार बनाने की विधि ,

सर्व प्रथम सूरन को पानी से साफ़ कर लें , इसके बाद सूरन को चार चार मध्यम टुकड़ों में काट लें , अब एक डोंगे में एक

लीटर पानी डालें और इसमें एक चम्मच आमचूर डाल कर इसमें कटे हुए सूरन के टुकड़ों को डाल दें अब डोंगे को ढक्कन

से ढँक दें और गैस चूल्हें में धीमी आंच में पकाएं और तब तक पकाये जब तक की सूरन दबने न लगे जब पाक जाए तो

गैस बंद कर दें , और इसे एक प्लेट में निकाल लें अब सूरन को ठंडा होने दें ठंडा होने के बाद इसके छिलका निकाल दें

, अब इसे अपनी जरूरत के हिसाब से टुकड़ों में काट लें , अदरक और हरी मिर्च को भी टुकड़ों में काट लें ,

इसके बाद राई , जीरा , मेथी , धनिया, सौंफ , को कड़ाही में धीमी आंच में हल्का लाल होने तक अलग अलग भूंज कर

रख लीजिये , इसके बाद राई , मेथी जीरा धनिया को मिक्सी में पीस लीजिये , और सौंफ और करायल को मत पीसिये ,

अब लहसुन को छील लीजिये , और दुरदुरा पीस लीजिये , अब कड़ाही में तेल डालकर गरम करिये , अब उसमे हींग

डालिये इसके बाद लहसुन डालिये और लाल होने तक तेल को गरम करिये , अब गैस बंद कर दीजिये अब इसमें पिसा

हुआ जीरा, धनिया , मेथी , राई डाल दीजिये और साबुत सौंफ करायल को भी डाल दीजिये , और पिसा हुआ मिर्च

पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर भी डाल दीजिये , अब इसमें आमचूर भी मिला दीजिये , अब सबको मिलाकर

रख दीजिये , और ठंडा हो जाने पर  इसमें सूरन , अदरक और हरी मिर्च के टुकड़े डाल कर मिला दीजिये ।

sooran ki sabzi 

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment