funny urdu quote in hindi उफ़ ये नज़ाक़त ये अदा ए हुश्न न मार डाले कहीं ,

On: July 5, 2026 2:53 PM
Follow Us:
funny urdu quote in hindi उफ़ ये नज़ाक़त ये अदा ए हुश्न न मार डाले कहीं ,

funny urdu quote in hindi उफ़ ये नज़ाक़त ये अदा ए हुश्न न मार डाले कहीं ,

उफ़ ये नज़ाक़त ये अदा ए हुश्न न मार डाले कहीं ,

बस इसी डर से तमाम उम्र रोशन ए सेहरा से कुछ गुज़रे ही नहीं ।

 

खुद की क़ाबिलियत के दम पर ऊपर उठना ,

किसी को नीचे दिखाकर आगे बढ़ना ज़माने की रवायत में होगा तरजीह ए इंसानियत को कभी गवारा नहीं होता ।

 

हवादिस ओ दरमियान ए हवस फ़र्क इतना रहा ,

वो रूठ के मुकर भी गए गोया हमने मनाया भी नहीं ।

desi hindi kahaniyan

झुलस रहे थे अरमान गुलों के क्या खिज़ा ए मौसम क्या गुल ए नौबहार ,

वस्ल की रात में भी ग़मों की बारिश बेइन्तेहाँ हुयी ।

 

रात लम्बी नहीं होती ,

बस कभी कभी वक़्त अटक जाता है ।

 

कितनी पंचायत बताते हो आजकल ,

हलफ़नामा लगाया था कचहरी में दिल के मुक़दमे का क्या हुआ ।

 

जवानी ठाठ से गुज़री ज़माना घूम कर आया ,

बुढ़ापा आ गया जब से गुज़ारा था बचपन कभी उसी कमरे में बैठ कर रोया ।

 

सुर्ख आँखों में सैलाब भरा हो जैसे ,

चैन भर सोये ज़माना गुज़र गया शायद ।

 

ये तो बस इश्क़ की खुमारी है ,

नब्ज़ पकड़ने में मरीज़ ए दाना भी बहक जायेगा ।

 

रुआब देख कर फिर मोहब्बत का ,

सारा का सारा आलम खुद बा खुद बहक जायेगा ।

 

दो जनाज़े गुज़र रहे थे आमने सामने ,

एक ने पूछा तुम्हारा मज़हब क्या है दूसरे ने जवाब दिया मज़हब तो इंसानो का होता है ।

मैं दफ़नाया जाऊँगा तुम जलाये जाओगे,

कुल मिला के दोनों ख़ाक मिटटी के बने पुतले मिटटी में मिलाये जायेगे ।

 

मेहरबान ए इश्क़ हम पर भी रहा है इस क़दर ,

दाग ए दिल छुपा कर भी हम भी होठों से मुस्कुराते रहे ।

 

एक महफ़िल सम्हाली नहीं जाती गोया तुझमे अब वो बात नहीं ,

शमा ओ रौशनी के निस्बत तो बस क़ुर्बतों के दौर चलते हैं ।

moods quotes in hindi , 

आज कल नींद बहुत आती है ,

मेरी आँखों में ख़ुमार बनकर बस गए हो तुम ।

pix taken by google ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

1 thought on “funny urdu quote in hindi उफ़ ये नज़ाक़त ये अदा ए हुश्न न मार डाले कहीं ,”

Leave a Comment