urdu quotes in hindi कम्बख़्त ये दौर ए उल्फत भी अजीब चीज़ हुआ करती है ,

On: July 5, 2026 2:53 PM
Follow Us:
urdu quotes in hindi कम्बख़्त ये दौर ए उल्फत भी अजीब चीज़ हुआ करती है ,

urdu quotes in hindi कम्बख़्त ये दौर ए उल्फत भी अजीब चीज़ हुआ करती है ,

कम्बख़्त ये दौर ए उल्फत भी अजीब चीज़ हुआ करती है ,

लोग उजाले तलाश करते हैं ये अंधेरों में परवान चढ़ा करती है ।

 

जब ये ज़हन की आग लफ़्ज़ों में ढल जाएगी ,

हर नज़ारा होगा ख़ूबरू मौसम ए नौ बहार में फ़स्ल ए गुल नए खिलाएगी ।

 

अब तो शोख़ निग़ाहों का ख़ौफ़ जाता रहा ,

लगा के लब से ये प्याला तू आब ए जमजम कर दे ।

desi kahaniyan 

क़हर बनकर बरसती है चारसू मौत आजकल ,

अज़ाब ए ज़िन्दगी ही सच है किससे गिला करें ।

 

घर से निकले भी थे और मंज़िल ए मक़सूद भी रहे ,

फिर इत्तेफ़ाक़ ये हुआ की इश्क़ ए बेखुदी में रास्ता भटक गए ।

 

फिर वही शब् ए बज़्म वादे वफ़ा का ज़िक्र आया , अश्क़ आँखों में थे ।

रुस्वाई ए मोहब्बत न हो , लब पर आते आते रुक गया नाम तेरा बस ख्याल आया ।

 

दिल भी सियासत में आमादा है आजकल ,

रहता है मेरे जिस्म में तेरा मुखबिर बनकर ।

 

ज़िन्दगी गुज़ार दी जिनकी गलियों की खाकसारी में ,

अब एक आखिरी तमन्ना है मौत भी उनकी आगोश में मुक़म्मल हो ।

 

हम इश्क़ के मारे हैं साहेब ,

बस नाकाम ए मोहब्बत को लोग फरमाबरदारी समझ बैठे ।

 

इश्क़ के मारों का यही हाल रहा ,

ता उम्र भटके दर बदर सादा लिबास जीना भी दुस्वार रहा ।

 

हक़ीक़त ए रूदाद यहाँ कुछ भी नहीं , जुमलेबाज़ी में लगता है कोई खर्च नहीं ।

लोग काठ के उल्लू बने तकते ही रहे , अगले मौसम में खिलायेगे फसल ए गुल और कहीं ।

 

मतलब परस्त ज़माने में सबको अपनी ही पड़ी है ,

कौन किसके दिल को टटोले जब खुद की खाट खड़ी हो ।

 

हज़ार हादसे गुज़रे हर नज़ारा ख़ूबरू गुज़रा ,

गोया ख़ुमार ए इश्क़ था इस कदर फिर न कोई तुझसा रूबरू ठहरा ।

shayari hq

हमने खुद की हमारी कभी मुख़ालफ़त नहीं सोची ,

ताउम्र बस दूसरों के लिए फ़िक्रमंद रहे हैं ।

pix taken by google ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now