technical quotes in hindi इश्क़ ए समंदर की लहरों के सिकंदर हैं हम ,

On: July 5, 2026 2:55 PM
Follow Us:
technical quotes in hindi इश्क़ ए समंदर की लहरों के सिकंदर हैं हम ,

technical quotes in hindi इश्क़ ए समंदर की लहरों के सिकंदर हैं हम ,

इश्क़ ए समंदर की लहरों के सिकंदर हैं हम ,

सर बाँध के निकले हैं कफ़न माझी से कह दो ।

 

ये एंड्राइड का ज़माना है और हम विंडो एक्स पी के यूजर ,

कहाँ तक सम्हालते पासवर्ड ए दिल अपना कोई वाट्सएप्प में मिला और फिर ऑनलाइन ही नहीं आया ।

 

टेक्निकल शायरी का जमाना है साहब क्या तवक्को करते उनसे,

दिल के छालों को तो गूगल का सर्च इंजिन भी तवज्जो नहीं देता ।

 

तेरी मोहब्बत से पोसीदा थी रातें मेरी ,

अब तो बस ख़्वाबों ख्यालों की आई डी का पासवर्ड हो तुम ।

hindi kahaniyan , 

तेरी नज़रों में मेरी मोहब्बत कुछ नहीं न सही ,

तेरे ख्यालों के सर्च इंजन में मेरे कीवर्ड्स का कब्ज़ा है क्या कम है ।

 

हमने हाल ए दिल बयानी सुरु ही किया था ,

वो जौंहाई लेके बोले हम सोने चले मित्रों ।

 

बोलता बहुत है सुनता किसी की नहीं ,

दिल भी कम्बख्त आज कल वजीर ए आज़म बना जाता है ।

 

रूबरू थे तो हाल ए दिल संग पकोड़े चाय तलते थे ,

बढ़ा है फासला जब से मन की बात सुनकर खाली आहें भरते हैं ।

 

ज़हन में समायी हैं उसकी खुशबू ए बदन इस कदर ,

जलते दिन को बुझाती हैं बारिश की बूँदें जिस कदर ।

 

सुबह सुबह मैक़दे का रुख़ कर बैठे ,

इस कदर से छाई हैं बेखुदी उसकी की खुद का नाम ओ निशाँ घर का पता भूल बैठे ।

 

जितना आसान था कह देना बदल जाऊँगा तुम्हारी तरह ,

उतना ही मुश्किल था बदल जाना मेरा तुम्हारी तरह ।

 

डले हैं मुर्दों की तरह ज़िंदा लोगों से आस लगाए बैठे हैं ,

कमाल के लोग बसर करते हैं इस दुनिया में खुद की साँसों की ख़ातिर दूसरों की साँसे दबाये बैठे हैं ।

 

जो लगता हैं खुद को फर्माबरदार ,

अक़सर वही सबको अजीज़ होता हैं ।

quotes on darkness in hindi , 

महफ़िल ए रानाइयाँ तो बस छलावा हैं ,

जश्न ए मातम के अलावा ज़िन्दगी कुछ भी नहीं ।

pix taken by google ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

1 thought on “technical quotes in hindi इश्क़ ए समंदर की लहरों के सिकंदर हैं हम ,”

Leave a Comment