mortuary box a kids horror story hindi

On: April 17, 2025 12:52 AM
Follow Us:
mortuary box a kids horror story hindi

mortuary box a kids horror story hindi

आधी रात का सन्नाटा रास्ते सूनसान कहीं कहीं से कुत्तों और लोमड़ियों के

रोने की आवाज़ों के साथ हवा में झींगुर की आवाज़ें माहौल को और भयानक बना रही थी ,

तभी सैटेलाइट से कैमरा ज़ूम इन होता है कब्रिस्तान

में जहां भयानक तरह के भूत उत्पात मचा रखे हैं , कोई मेढक कोई केंचुआ कोई कॉकरोच सभी भूत खाने में व्यस्त हैं

और एक दुसरे का भोजन भी छीन लेते हैं , उसी कब्रिस्तान में इन सब से अनभिज्ञ एक नन्हा भूत कब्रिस्तान के कोने में

सिसकियाँ ले ले कर रो रहा है ।

कैमरा ज़ूम आउट कट टू

एक स्कूल का प्रांगण जहां एक शरारती बच्चा जिसक नाम बंटी है सब बच्चों को भूतों की कहानी सुना सुना कर डरा रहा है ,

आज का ही नहीं अब हर रोज़ हर समय ये बंटी और बच्चों को भूत की कहानियां सुनाता रहता है याहं तक की बच्चे फोन

करके भी इससे भूतों की कहानियां सुनने के आदी हो चुके हैं , घरवाले परेशान हैं की ये बंटी हमेशा क्या बातें करता है

फोन पर दोस्तों के साथ ।

फिर एक रात हुआ यूँ की कमरे में उसके कई भूत आ धमकते हैं , बंटी जाग जाता है उनकी खुसुर पुसुर सुनकर

तभी एक भूत उसे डराकर बोलता है हम भूत हैं , बंटी बोलता है चुप बे साले मुझे डराता है तेरे जैसे चिन्दी चोर भूत रोज़

आते हैं मेरे ख्वाब में मैं सबको डराता हूँ उनकी कहानियां सुनाकर तुम लोग मुझे डराने चले आये , तभी एक काले से भूत

पर उसकी नज़र पड़ती है ,

sci fi hindi horror story hindi,

बंटी उसे गौर से देखता है हंस पड़ता है तू पप्पू गैंडा है ना कल रात चोरी कर के भागते समय

कांदिवली के नाले में गिर गया था वहीँ तेरी मौत हो गयी तू नहाता काहे को नहीं है रे साला कितनी बास मार रेला है ।

और एक भूत जो काले वाले भूत के पीछे छुपने की कोशिश कर रह होता है , बंटी उसके पास जाता है तू टुट्टी है ना रे देख

कैसे पहचान लिया तुझको साले सबकी सब हरामी तड़ीपार भूत हो तुम लोग, बंटी के साथ सब भूतों की दोस्ती हो जाती है

, वो हर रोज़ आकर उसके पास रात भर कहानियां सुनाते और वो स्कूल जाकर बच्चों को और मिर्च मसाला लगाकर

कहानियां सुनाता , इस तरह बंटी की भूतों के साथ दोस्ती गहरी होती गयी ,

 

फिर एक रात बंटी ने बोला तुम लोग मेरे

यहां रोज़ आ धमकते हो बिना बुलाये कभी अपने घर भी घुमाओ , फिर बंटी उन भूतों के साथ उनके घर यानी कब्रिस्तान

जाता है , वहाँ और बहुत से भूत उसे मिलते हैं कुछ रो रहे कुछ हंस रहे तरह तरह के भूत बिना सर बिना आँख किसी के

हाँथ की जगह पैर तो किसी के पैर की जगह हाँथ , किसी के उलटे पैर तो किसी की उलटी गर्दन बेहद खतरनाक भूत ,

पहले वो भूत भी बंटी को डराने की कोशिश करते हैं फिर वो सब भी उसके दोस्त बन जाते हैं ,

तभी बंटी की नज़र कब्रिस्तान के उस कोने पर पड़ती है जहां एक नन्हा भूत अकेला बैठा सिसकियाँ लेलेकर रो रहा था ,

बंटी ने और भूतों से पूछा की ये अकेला बैठा क्यों रो रहा है , तो सब भूत दहाड़े मार मार कर रोने लगे ,

बंटी चिल्लाया उनपर तुम सबको क्या हुआ अब तुम सब भी क्यों रो रहे हो ,

तभी वहाँ मौजूद एक बुजुर्ग भूत ने बताया की ये अभी नया नया आया है पिछले हफ्ते ही इसकी मौत हुयी है , कार

एक्सीडेंट में इसके मम्मी पापा सब मार गए बस दादी दादा बचे हैं , ये उनका आखिरी सहारा है , बंटी पूछता है तो इसके

मम्मी पापा के भूत कहाँ गए , तो बुजुर्ग भूत ने बताया उनकी आयुसीमा ख़त्म हो गयी थी उनको मोक्ष मिल गया वो

स्वर्ग चले गए , ये बिना मौत के मरा था इसलिए हमारे साथ रह गया ,

 

बंटी ने पूछा , तो इसकी समस्या का कोई तो निवारण होगा बुजुर्ग भूत ने बताया इसकी डेड बॉडी सही है एक हफ्ते से

हॉस्पिटल में हड़ताल चल रही है वो वहाँ के mortuary box में रखी है अगर इसकी आत्मा को जल्दी ही इसकी बॉडी में

नहीं घुसाया गया तो बॉडी बेकार हो जाएगी और ये हमेशा भटकता रहेगा , इसकी आत्मा को शांति नहीं मिल पायेगी ।

बुजुर्ग भूत ने बंटी को बताया इसकी मदद सिर्फ तुम कर सकते हो हम हवा हैं किसी चीज को टच नहीं कर सकते तुम

बहादुर हो डरते नहीं हो किसी से इसीलिए हम सबने तुमको चुना और रोज़ तुम्हारे ख्वाब में जा जा कर तुम्हे भूतों की

कहानियां सुनाते रहे , तभी बंटी बोल पड़ा तुम लोग भी इंसानो की तरह निकले सालों मतलबी कहीं के ,

 whatsapp status hindi

मैं किसी की मदद नहीं करुगा , तभी बंटी ने उस नन्हे भूत को रोते देखा उसे दया आ गयी उसने उसकी मदद का फैसला

लिया और सबके सब रात में ही हॉस्पिटल गए mortuary box को निकाला उसमे नन्हे भूत की आत्मा को प्रवेश

कराया जिसका नाम राजू था उसे उसके दादी दादा के पास पहुंचाया तब दादी दादा की जान में जान आई ।

बंटी और कब्रिस्तान के भूतों में अब दोस्ती और गहरी हो गयी हैं , अब हर रोज़ तो नहीं मगर हफ्ते के हफ्ते उनकी

मीटिंग भी होती रहती है । the end

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment