mumbai local aamchi mumbai poem,

On: July 5, 2026 4:02 PM
Follow Us:
mumbai local aamchi mumbai poem,

mumbai local aamchi mumbai poem,

 

वेस्टर्न हो या हर्बर लाइन ,

इसी के दम से सुबुरबन का सारा खेल ।

 

सभी को काम की आपा धापी ,

राज़ी ख़ुशी या बेमन से ।

 

देख धड़कने रफ़्तार पकड़ती ,

मोहमाया लोकलाज त्याग तज पीछे भागे मारे टेर ।

sad shayari 

चाहे श्लो हो या गतिमान कोई ,

व्ही टी से पहले न लेगी विश्राम कोई ।

 

सबकी अपनी अपनी है पहल ,

चार तीस की पकडे कोई एक चालीस की लास्ट लोकल ।

 

हो कांदिवली बोरीवली या मलाड ,

गोरेगाव जोगेश्वरी चर्चगेट हैं गन्तव्यमार्ग ।

 

भरता हरसू प्लेटफार्म खचा खच ,

बच्चे बूढ़े महिलाओं का उनकी के डिब्बों से होता बेडा पार यहां पर ।

 

जो मुस्टण्डे है गर्दी से तनिक न हो भयभीत यहां ,

सब आगे पीछे लग जाए जिसको जहां भी मिल जाए जगह ।

 

मुंबई लोकल डिब्बे का प्रवेश द्वार जन्नत के द्वार से कम भी नहीं ,

एक धक्के में जितने अंदर दूजे में दुगने बाहर लोकल का है व्यापार सही ।

 

है खचाखच है धक्कम पेल ,

तभी तो मुंबई की जान है लोकल ट्रैन ।

 

तीन की सीट में चार भी एडजस्ट हो जाते हैं ,

अनेकता में एकता का हिन्दुस्तान देखने को यही पाते हैं ।

 

जिस्म मिटटी का जिगर फौलाद का रखते हैं ,

जान जोखिम में डालकर भी लोग सफ़र करते हैं ।

 

कुछ की ट्रेनें चर्चगेट से आगे भी निकल जाती हैं ,

कुछ की ज़िन्दगी बस ट्रैन के धक्कों में ही गुज़र जाती है ।

 

मुंबई जिस तरह जगती है कभी सोती नहीं ,

मुंबई के लोग भी हरहाल में हँसते हैं कभी रोते नहीं ।

 

फुटरेस्ट पर बैठ कर भी ऑस्ट्रेलिया अमेरिका घूम आते हैं ,

खड़े होकर हैंडल पर झूलते भी जन्नत का मज़ा पाते हैं ।

 

इन्ही धक्कों से से निकल कर कुछ सितारे आस्मां की बुलंदियां भी पाते हैं ।

 

बहुत सी कहानियां बिन कहे कह देती है लोकल,

इसकी भीड़ के कोलाहल में हैं सुमधुर लहरों के संगीत की कल कल ।

love poem in hindi for husband 

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment