पपीता का हलवा बनाने की विधि indian recipes ,

On: July 5, 2026 3:42 PM
Follow Us:
पपीता का हलवा बनाने की विधि indian recipes in hindi ,

पपीता का हलवा बनाने की विधि indian recipes ,

दोस्तों आज हम बेहद गुणकारी कच्चे पपीता का हलवा बनाना सीखेंगे , जो की इस गर्मी में व्रतधारियों का भरपूर शक्ति

देने वाला है , पपीता वैसे भी स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद लाभकारी है , खासकर कच्चा पपीता , तो आइये दोस्तों सीखते

हैं कच्चा पपीता हलवा कैसे बनाये , इसके लिए आवश्यक सामग्री नीचे लिखी हुयी है जिसे आप नोट कर लें ,

पपीता का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

कच्चा पपीता एक किलो ,

शक्कर १०० ग्राम ,

काजू १० ग्राम ,

किसमिस १० ग्राम ,

चारचिरोजी १० ग्राम ,

छोटा आधा चम्मच इलाइची पाउडर ,

एक बड़ा चम्मच घी ,

पपीता का हलवा बनाने की विधि ,

सबसे पहले १ किलो कच्चा पपीता को छील कर काट लो और इसके दाने निकाल लीजिये , इसके बाद पपीता को अच्छे से

रगड़ कर धोने के बाद किस लो , अब कड़ाही में १ छोटा चम्मच घी डालकर में १० ग्राम काजू , १० ग्राम चार चिरोंजी और

१० ग्राम किसमिस को धीमी आंच में गोल्डन ब्राउन होने तक भूजकर अलग निकाल लो इसके बाद , कड़ाही में एक बड़ा

चम्मच घी दाल कर गरम करो इसके बाद इसमें किसा हुआ पपीता डाल दीजिये , और धीमी आंच में लगभग ५ मिनिट

तक भूजिये , इसके बाद बहुत धीमी ांचकरके ढक्कन से ढँक दो और बीच में भींच में ढक्कन हटाकर चम्मच से चलाते

भी रहिये , जब ये पाक जाए तो इसमें १०० ग्राम शक्कर डाल दीजिये , इसके बाद शक्कर को अच्छे से चला दीजिये ,

जब शक्कर अच्छे मिल जाए तो इसे मध्यम आंच में पकाइये और चम्मच से चलाते रहिये ताकि जलने न पाए , जब ये

पपीता का हलवा गोल्डन ब्राउन दिखाई देने लगे , गैस बंद कर दीजिये , अब इसमें तला हुआ मेवा और इलाइची पाउडर

डाल दीजिये , अब इसे ठंडा होने दीजिये , फिर आराम से खाइये ।

साबूदाना के बड़े बनाने की विधि ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment