गिला है उनको हम उनको पढ़ा नहीं करते love quotes in hindi ,

On: August 9, 2026 2:20 AM
Follow Us:
गिला है उनको हम उनको पढ़ा नहीं करते love quotes in hindi ,

गिला है उनको हम उनको पढ़ा नहीं करते love quotes in hindi ,

गिला है उनको हम उनको पढ़ा नहीं करते ,

बस आँखों से शबनम ए हुश्न का ज़ायका लिया करते हैं ।

 

जुगनुओं सी चमक थी अपनी ,

बस ख़्यालों के अंधेरों में ही जलते बुझते रहे ।

 

कहते हैं ज़माने में मोहब्बत है बहुत ज़्यादा ,

गोया एक हम ही रहे महरूम क्या तक़दीर यही है ।

 

कभी ख़ामोशियों की तन्हाइयों में सदायें सुनकर देखो ,

बेज़बान लफ़्ज़ों की अदाएगी में खुद बा खुद लुत्फ़ आजायेगा ।

 

हिज़्र ए तन्हाई में गुलों के अर्क़ ग़ायब है ,

शहर भर में फ़रमान ज़ारी है बहार ए नूर ले आओ ।

fairy tales in hindi fairy tales in hindi,

उनकी हाज़िर जवाबी ही बस महफ़िल की शान थी ,

उफ़ ये सादाकशी की मुस्कुराहटों ने तो जान ही ले ली ।

 

मोहब्बत में हर बात ग़र लब से बतायी जाए ,

बहुत मुमकिन है दर ओ दीवार से भी हिदायतें बरती जाएँ ।

 

ज़िन्दगी जश्न मना कर साबुत लौट आती मगर ,

चाक़ दामन में लिपटा जिस्म देखकर एक बार फिर से ज़ार ज़ार हुयी ।

 

चाय की चुस्कियाँ लबों की कड़वाहट कम कर देगी ,

गुबार ए ग़म की दिलों में तल्खियां बहुत ज़्यादा ।

 

इसे बेख़ुदी न समझ इलज़ाम उसके भी सर आएगा साक़ी ,

जो मेरी नाक़ाम मोहब्बत पर वाह वाह किया था ।

 

काफ़िर से नफ़रत थी तो मुझसे भी गिला करता ,

मैं भी तो हूँ हिंदी में उर्दू सा घुला मिला जैसा ।

 

ज़र्रे ज़र्रे में खुदा की मर्ज़ी है ,

जहां में सबकुछ यकबयक कहाँ होता है ।

 

यूँ न भटकने दीजिये बादाकशों को मयकशी के लिए ,

किसी का दर न खुला हो शहर भर में गोया रात तनहा उदास रह जाए ।

 

फ़िज़ा में शोलों से उठे जो सरारे हैं ,

ग़ुम न हो जाएँ कहीं घुप अंधेरों में किसी आशिक़ ने लख्त ए जिगर जला के उछाले हैं ।

 mushaira

महफ़िल में कभी भूल कर भी ज़िक्र ए शराब तो कर दो ,

फिर देखना शहर भर में आशिक़ों की कितनी बेसुमारी है ।

pix taken by google ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment