आज़मा न ज़ोर मेरे बाजू का alfaaz shayari ,

On: April 14, 2025 6:56 PM
Follow Us:
आज़मा न ज़ोर मेरे बाजू का alfaaz shayari ,

आज़मा न ज़ोर मेरे बाजू का alfaaz shayari ,

आज़मा न ज़ोर मेरे बाजू का ,

क़लम का तोल है तराज़ू का ।

 

हलक़ से उतरे जो मोहब्बत पैमाने में ज़ाया करता ,

मैं तेरे दर पर अपना ख़ाक ए बदन धूल मिटटी में उड़ाया करता ।

 

दिल से कागज़ में उतर आते हैं ,

वो लम्हे जो भुलाए नहीं जाते ।

 

चंद टुकड़े ही वसीयत के बड़े अच्छे हैं ,

बाप दादाओं की मिल्कियत है खाकसारों में उड़ाई नहीं जाती ।

bhoot ki kahani,

बेज़ुबानी में दिलों के हालात बयान होते हैं ,

ज़ख्म दिल में हों तो राग ओ रंग साथ खुद ही साज़ बज उठते हैं ।

 

खुले ज़ख्मों के तमासाई बहुत हैं,

मरहम लगाने वाला कोई सैदाई नहीं मिलता ।

 

है ख़ामोश तन्हा ज़िन्दगी ,

मैं सुनसान रास्तों में अकेला गुमसुम खानाबदोश ।

 

ज़ख्म पर ज़ख्म है फ़ितरत उसकी ,

ये मेरा दिल इश्क़ बड़ा बेहिसाब करता है ।

 

हर बात में तंज़ हो ज़रूरी तो नहीं,

फिर मोहब्बत में और बात हो ज़रूरी तो नहीं ।

 

कभी रुख़ पर पर्दा कभी चेहरा बेनक़ाब ,

ये हुश्न ए ज़माल है पर्दानशीनो का है कमाल ।

 

जिसे तेरी सूरत से इतनी नफ़रत है ,

कभी सोचा है मोहब्बत वो तुझसे कितनी करता है ।

 

हमने तो मोहब्बत क़ामिल की थी ,

कम्बख़्त वो ही जराफत के क़ाबिल निकला ।

 

पलट कर देखता है मेरे नाम पर तू अब भी बार बार ,

क्या मेरे जनाज़े का तुझे इत्ता सा भी ऐतबार नहीं ।

 

किसी ने साँझ पढ़ी किसी ने शाम ए बज़्म पढ़ा ,

मेरी क़लम ने हर क़लाम में मेरे हाल ए दिल का पयाम लिखा ।

 

तू तो बर्बाद नज़र आता है मेरी सारी मिल्कीयत लूट कर के भी,

हमने तो दौलतें खड़ी कर ली तेरे दिए ज़ख्म बेंचकर ।

 

ज़बान ग़र सूख भी जाये तो कोई बात नहीं ,

क़लम की स्याही दिल के गीले जज़्बात बयान करती है ।

 

पलट के रख सकती है सख्सियत सबकी ,

हम बदगुमानी में क़लम का वक़्त ज़ाया नहीं करते ।

quotes on darkness in hindi , 

बेंचने वाले बेंच देते होंगे चंद सिक्कों में मिल्कीयत अपनी ,

हम अपनी क़लम की ताक़त का सही सौदा करेंगे ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment