इश्क़ को मज़बूरियाँ ले डूबती हैं ज़माने की romantic shayari ,

On: April 14, 2025 7:15 PM
Follow Us:
इश्क़ को मज़बूरियाँ ले डूबती हैं ज़माने की romantic shayari ,

इश्क़ को मज़बूरियाँ ले डूबती हैं ज़माने की romantic shayari ,

इश्क़ को मज़बूरियाँ ले डूबती हैं ज़माने की ,

गोया फ़ितरतन कोई बेवफ़ा नहीं होता ।

 

किसी को ग़म किसी को मौज ए रोज़गार मिला ,

किसी के मुफ्लिशी में कितनो ने कारोबार किया ।

 

सर इल्ज़ाम नहीं लेता मेरी बर्बाद ए मोहब्बत का ,

इश्क़ ए जूनून की ख़ातिर कितने हुए हैं बाग़ी कितने सूली पर चढ़ गए हैं ।

 

इश्क़ के गुनहगारों का न यूँ क़त्ल ए आम किया जाए ,

नाकाम ए मोहब्बत को न सरे आम बदनाम किया जाए ।

 

किसी एक के सर पर क्या इल्ज़ाम लगाना वाज़िब होगा ,

खता ए इश्क़ दोनों ने किया था ,

एक तरफ़ा की बेवफाई कहीं मुमकिन नहीं होती ।

literature poetry ,

दाग़ कितने हैं मेरे दामन पर ,

सर इल्ज़ाम किसी एक के कैसे रखता ।

 

ज़माने भर के बेरोज़गारों के पास काम नहीं ,

फितूर ए इश्क़ के सर पर देना कोई इल्ज़ाम नहीं ।

 

दम घुटता है महफ़िल ए रानाई में ,

भोर का तारा खुले आस्मां का कोना तलाश करता है ।

 

ये ज़ौक़ ए मैकशी बस नज़रों से पूरी नहीं होती ,

गोया मैक़दे में बैठकर पैमाने की नुख़्ताचीनी किया नहीं करते ।

 

हर दास्तान ए लैला मजनू का यही अंजाम होता है ,

शहर के बीच मज़ारें बनती है और क़फ़न का सलाम मिलता है ।

 

कभी मिले तो मिलेंगे फिर महफिलों में रोशन ए चरागों की तरह ,

हम मुशाफ़िर हैं अंधेरों के ख़ाक़सारों की तरह ।

 

पत्थरों की सड़क को ताकते पथरा गयी होगी ,

पहले खूब बरसी अँखियाँ अब कुम्हला गयी होगी ।

 

किसी शायर की नब्ज़ थाम कर चलती राहें ,

कहीं धूप कभी छाँव फिर एक पड़ाव की राहें ।

 

शब् ए फुरक़त है जाम लुढ़का दिये जो राहों में ,

कभी सोचा है किसी की जान ए वफ़ा भी गुज़रेगी इसी राहों से।

sad shayari

उजड़े हुए बाग़ से क्या दास्तान ए हिज्र पूँछें ,

इस दिल पर जो गुज़री है वो ज़र्द पत्तों ने सुनी है ।

pix taken by google

 

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment