गर्द चेहरों से क़िरदार निकाल लेता हूँ quotes life hindi ,

On: April 18, 2025 7:44 PM
Follow Us:
गर्द चेहरों से क़िरदार निकाल लेता हूँ quotes life hindi ,

गर्द चेहरों से क़िरदार निकाल लेता हूँ quotes life hindi ,

गर्द चेहरों से क़िरदार निकाल लेता हूँ ,

जब लिखता नहीं हूँ तब क़िताब ए वर्क़ से लिहाफ़ उतार देता हूँ ।

 

 ज़ब्त रखा है सीने में ज़माने से तेरा नाम मैंने ,
सोचता हूँ दिल के दरिया में अब किसी और सफ़ीने को साहिल दूंगा ।

 

तालीम ए इश्क़ ही ज़रूरी था अगर जीने के लिए ,

फिर कोर्चा रुपयों का क्यों किया जाता है मरने के लिए ।

patriotic poetry

ना पूछ बिछड़ के तुझसे तेरे ग़ालिब का हाल कैसा है ,

कुछ एक टुकड़े बचे हैं मिसरा के बाकी सुखनवर का हाल पहले जैसा है ।

 

बदल रहे हैं जहाँ भर के नज़ारे पल पल ,

तू किस गगन में छुपा बैठा है दिलों से अटखेली कर के ।

 

तू साथ हो ना हो ,

तेरे इश्क़ का एहसास मेरे साथ होता है पल पल ।

 

हाल ए दिल को मरम्मत की दरकार है ,

ऐ इश्क़ ए ख़ुदा तू जाने या रामजाने की ये प्यार है ।

 

तेरे ज़ख्मों का एहसास है मुझको ,

तुझको कितना तल्ख़ तल्ख़ लगता होगा माघ पूस की ठण्ड में जब बेलिबास तन पर ठण्डा ठण्डा बर्फ़ पड़ता होगा ।

 

भड़क जाता है छोटी बातों से ,

तेरा दिल तुझसे बड़ा दंगाई नज़र आता है ।

 

इन दर्द के छालों को नासूर न समझ ,

ये दाग़ ए इश्क़ ही सही ग़म ए क़ुर्बत में जी लेंगे हम ।

 

कम बेसी भी हो जाता अगर ,

माल उठने से पहले दर्द ए दिल का ख़रीददार मिल जाता अगर ।

 

ग़म के बादल हैं हट ही जायेंगे ,

रात के पहलू से सवेरा छट के निखरेगा ।

 

एक मसर्रत ही रास ना आई ,

ग़म ए मुफ़लिस का ये  फ़साना है ।

 

नाम तेरा था बहुत आशिक़ों के शहर में ,

इश्क़ करके मैं ख़्वामख़्वाह बर्बाद हो गया ।

 

राह चलते नैन मटक्का फ़ितरत में ना था हमारी ,

कोई ग़र दिल से लगा ले गुस्ताखी नज़र की तो खता है ये तुम्हारी ।

story for kids in hindi,

नज़रो ने छेड़ी जंग कोई ज़ार ज़ार था ,

कोई दिल पर लिया था घाव कोई इश्क़ का बीमार था ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment