deadly bike riding short horror story in hindi ,

On: April 17, 2025 1:03 AM
Follow Us:
deadly bike riding short horror story in hindi ,

deadly bike riding short horror story in hindi ,

मेरी कहानी सुरु होती है मुंबई पुणे हाईवे से जहां ५ कपल बाइक पर

रेस लगाते हैं , जिनमे से फर्स्ट कपल बहुत आगे निकल जाता है , बाकी चार कपल पीछे पीछे आते हैं । किन्तु आगे

सुनसान बियाबान में सिर्फ फर्स्ट कपल की बाइक पाते हैं , वो फर्स्ट कपल को ढूढ़ते हैं पर नहीं पाते हैं । रात काफी हो

जाती है , वो थक हार कर आगे एक बंगला देखते हैं और वहीँ रात गुज़ारने का फैसला करते हैं , किन्तु वो जैसे ही अंदर

जाते हैं , अंदर घुप अँधेरा रहता है , मोबाइल के फ़्लैश से घर की लाइट का बटन ढूढ़ते हैं और लाइट ऑन करते हैं ।

short horror story in hindi

सामने पड़े शानदार सोफे पर वो जैसे बैठते हैं , ऊपर से कुछ लोगों की पार्टी सेलेब्रेट करने की आवाज़ें सुनाई देती है,

वो सब दौड़कर ऊपर जाते हैं , वहाँ फर्स्ट कपल दस और लोगों के साथ पार्टी एन्जॉय कर रहे होते हैं ,

ये भी उनके साथ पार्टी एन्जॉय करने लग जाते हैं , तभी किसी के चीखने की आवाज़ सुनाई देती है ,

सभी दौड़कर बाहर आते हैं , बालकनी से नीचे देखते हैं सेकंड कपल में से लड़के की लाश खून से लथपथ फर्श पर पड़ी होती है ।

सब दौड़कर नीचे आते हैं , बचे हुए तीन कपल और गर्ल बंगला तुरंत छोड़ने का निर्णय लेते हैं ,

किन्तु फर्स्ट कपल और १० अन्य लोग उन्हें बंगला सुबह छोड़ने की सलाह देते हैं ।

cut to seen change

सेकंड कपल की गर्लफ्रेंड वाशरूम जाती है वहां से चीखने की आवाज़ आती है ,

सब दौड़कर वहां जाते हैं , वाशरूम सेकंड कपल वाली लड़की की लाश डली होती है ,

ये भयानक दृश्य देखकर बाकी तीन कपल फिर से बंगला रात में ही छोड़ने का फैसला करते हैं ।

तभी फर्स्ट कपल और उनके १० साथी अट्टहास के साथ तेज़ तेज़ हॅसने लगते हैं ,

और उनके फेस डेविल से ( डरावने ) हो जाते हैं , और एक साथ कहानी बताते हैं,

की कैसे फर्स्ट कपल को मारे , और उनको वार्न करते हैं, आये तो अपनी मर्ज़ी से हो मगर जाओगे हमारी मर्ज़ी से ।

तभी खून से लथपथ फर्स्ट कपल की लाश नीचे फर्श पर धड़ाम से गिरती है ,

बचे हुए तीन कपल डर जाते हैं , और बाकी डेविल्स हॅसने लगते हैं , तभी वहां एक और ज़ोर की आवाज़ आती है ,

( बरसों से सोयी मेरी रूह को खून पिलाकर किसने जगाया है ) ,इस बार सबके सब डर जाते हैं ,

फर्स्ट कपल वाला भूत और १० अन्य भूत चुपचाप किनारे हो जाते हैं , तब सुरु होता है मौत का ताण्डव खूनी खेल ,

किसी का सर इधर किसी का धड़ उधर , एक मुंडी फैन पर लटकी हुयी धड़ फानूस पर लटका हुआ ,

मौत के इस खूनी मंज़र के बाद एक कपल बचता है , वो वहाँ से जान बचाकर भागते हैं , और तहखाने में पहुंच जाते हैं ।

 

वहां मंत्रोच्चारण की आवाज़ें सुनाई देती है , वहां एक तांत्रिक अनुष्ठान कर रहा होता है ,

वो इन्हे देखते ही गुस्सा हो जाता है , किन्तु इनकी दर्द भरी दास्तान सुनकर भूतों के ऊपर अत्यंत क्रोधित हो जाता है ।

और भूतों को बांधने के लिए ज़ोर ज़ोर से मंत्रोच्चारण करने लगता है ,

एक एक करके १२ भूत हवन की ज्वाला में समाहित होने लगते हैं ,

किन्तु जो प्रमुख भूत था जो भूतों का बॉस था वो हवन की ज्वाला में समाहित नहीं होता है ,

वो तांत्रिक को भी मार डालता है , मंत्र आखरी कपल किसी तरह से पूरा करते हैं और वो आखिरी भूत भी उस अग्निकुंड में

समाहित हो जाता है ।

 

अब आखरी कपल जैसे ही बंगले से बाहर निकलने वाले होते हैं ,

पीछे से काँटों के गदे का वार होता है और वो वहीँ ढेर हो जाते हैं ,

तभी वहां पर एक आवाज़ गूंजती है , ये भी मर गए बेचारे ,

और एक साया हाँथ में कंटीला गदा लिए फर्श पर घसीटता अंदर जाता हुआ दिखाई देता है ।

second part also there

the end

pix taken by google

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment