long beans masala (barbati ka masalha) indian recipes in hindi ,

0
1459
long beans masala (barbati ka masalha) indian recipes in hindi ,
long beans masala (barbati ka masalha) indian recipes in hindi ,

long beans masala (barbati ka masalha) indian recipes in hindi ,

दोस्तों आज हम विंध्य की मशहूर पारम्परिक डिश बरबटी का मसलहा बनाना सीखेंगे , ये खाने में बेहद स्वादिष्ट है ,

और स्वास्थ्य की दृष्ति से भी लाभकारी है , तो दोस्तों आइये सीखते हैं बरबटी का मसलहा कैसे बनाते हैं , इसके लिए

आवश्यक सामग्री नीचे दी गयी है कृपया इसे नोट कर ले ,

सामग्री,

२०० ग्राम बरबटी ,

चावल नया ५० ग्राम ,

मेथी छोटा आधा चम्मच ,

हरी मिर्च १ ,

हींग एक चुटकी ,

जीरा एक छोटा

चम्मच ,

धनिया पाउडर एक छोटा चम्मच ,

हल्दी एक छोटा चम्मच ,

पिसा गरम मसाला एक छोटा चम्मच ,

एक बड़ा चम्मच कड़वा तैल,

लहसुन ५ से ६ कली हरी धनिया पत्ती थोड़ी सी ,

 

बरबटी का मसलहा बनाने की विधि ,

 

सर्वप्रथम चावल धोकर कम से कम दो घंटे के लिए एक गिलास पानी में फूलने दो , इसके बाद बरबटी को मीडियम काट

कर धो लो , अब चावल फूलजाने के बाद मिक्सी में डाल कर पीस लो अब इसमें लगभग एक लीटर पानी मिलाकर घोल

तैयार कर लो , और लहसुन के दाने को छील कर काट लो , और एक हरी मिर्च को भी बारीक काट लो ,

अब कढ़ाही में एक बड़ा चमम्च कड़वा तैल डालो , और तैल को धीमी आंच में गरम करो तैल गरम हो जाने पर इसमें

आधा छोटा चम्मच मेथी , एक छोटा चम्मच जीरा ,एक चुटकी हींग , कटी हुयी हरी मिर्ची और लहसुन डाल दो , इसके

बाद इन्हे धीमी आंच में गोल्डन ब्राउन होने तक भूँजो , इसके बाद इसमें कटा हुआ बरबटी डालो और उसे भूंजकर लालकर

दो , अब इसमें एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर , एक छोटा चम्मच हल्दी , एक छोटा चम्मच पिसा हुआ गरम मसाला

डाल कर धीमी आंच में २ मिनिट तक भूंजे , इसके बाद चावल वाले घोल को इसमें डाल दे , और इसे एक बड़े चम्मच से

चलाते रहे ताकि इसमें गुल्थी न बढ़ने पाए , और जब ये अच्छी तरह से उबलने लगे तो स्वादानुसार नमक डाल दे , और

इसे लगभग १० मिनिट तक धीमी आंच में पकने दे , इसके बाद गैस बंद कर इसे उतार कर एक साफ़ बर्तन में रख ले

और कटा हुआ हरा धनिया इसके ऊपर डाल दे , अब आपके लिए बरबटी का मसलहा तैयार है जिसे आप रोटी और चावल

के साथ बड़े आराम से खाये ।

gobhi ka masalha , cauliflower masalha ,

SHARE
Previous articleghost alive a true horror story hindi ,
Next articledark rainy night a true short horror story hindi ,
Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.