नाज़नीन ए नज़र से पिघलते हैं किसी romantic shayari,

On: April 14, 2025 7:56 PM
Follow Us:
नाज़नीन ए नज़र से पिघलते हैं किसी romantic shayari,

नाज़नीन ए नज़र से पिघलते हैं किसी romantic shayari,

नाज़नीन ए नज़र से पिघलते हैं किसी ,

पत्थर के दिल जो दिन रात जलते हैं ।

 

बड़ी तबाही मचाई होगी बेज़बानी में ,
तभी दिल को पत्थर से नवाज़ा होगा बेख़याली में ।

 

बुनियादी पत्थर खिसकने लगते हैं जब  ,

तब ज़र्ज़र तहज़ीबी इमारतों को बड़ी आसानी से गड़गड़ाहट महसूस होती है ।

bhutiya kahani,

दिल ए फ़रसूदा की नादानियाँ सर आँखों पर ,

ये बहार ए रोशन  कि गुलों को सम्हाले कैसे।

 

लहू लहू है धमनियां सिराओं तक ,
जिस्म वक़्त कि धूप में पत्थर का हो गया होगा।

 

रोज़ेदारों के रोज़े गए इबादतग़ाहों का कारोबार गया ,

ज़मीन पर रखे हैं क़दम इस नाज़ ओ अदा से दीदा ए यार के सदके में ईद का चाँद भी शरमा सा गया ।

 

बुत परस्तों के शहर में कौन किस पर एहसान किया करता है ,

एक एक पत्थर एक दूसरे पर हासिल ए मुक़ाम किया करता है ।

 

रोज़ेदारों कि दुआओं का ख़ुदा खैर करे ,

चाँद भी रख लिया क़ाफ़िरों ने मेहबूब ए मोहब्बत कर के ।

 

इबादतग़ाहों में ख़ुदा मिलने लगे जब से ,

इश्क़ के सारे ऐब और नाज़ ओ नखरे ख़ुदा ने भी जाने तब से ।

 

अब सनम खानों को इबादतख़ाना कर दो ,

बुतक़दों में तो बस दुआओं का कारोबार होता है ।

 

हुश्न वालों से खौफ़ खाकर ज़ब्त है सारे ,

ये सुनके इबादतग़ाहों में इश्क़ के मारों को पनाह मिलती है ।

 

तदुपरांत विवाहों के भी मण्डप सजते हैं ,

पहले दूल्हे सजते हैं फिर जनाज़े सजते हैं ।

 

एक एक पत्थर की बेज़बानी में ,

तहरीर ए वक़्त की कहानी सुन ।

 

इतनी भी बंदगी अच्छी नहीं बुतों की ,

गोया लोग मोहब्बतों में पत्थरों को ख़ुदा कर दें ।

 

बच बचा के निकलो रहमत कि गली से ,

पत्थरों के दिल वाले एक पत्थर हाँथ में सजाये बैठे हैं ।

good morning shayari

वो कहते हैं हम एक ही पत्थर से ईमारत ए हिंदुस्तान बनाएंगे,

जहां समतल हो धरातल छितिज तक पहले वो पृष्ठभूमि बताएं ।

 

इबादत गाहों में दुआओं का मोल हो न हो ,

दर पर बैठे फ़क़ीरों कि दुआओं का कोई मोल नहीं ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment