दौर ए उल्फ़त का आलम अजीब होता है one line thoughts on life in hindi,

On: July 5, 2026 3:09 PM
Follow Us:
दौर ए उल्फ़त का आलम अजीब होता है one line thoughts on life in hindi,

दौर ए उल्फ़त का आलम अजीब होता है one line thoughts on life in hindi,

दौर ए उल्फ़त का आलम अजीब होता है ,

सर्द में जलता है और एहसास ए लम्स की गर्मियों से पिघलता है ।

 

ख्यालों के पैमाने छलक जाते हैं ,

जब भी बेमौसम सी तेरी यादें बरस जाती है।

 

हादसा टल गया होता जाम ए मैकशी के बाद ,

गोया पैमाना न बिखर जाता यार की जुस्तजू के साथ ।

 

ख़ुश हो लेता हूँ रक़ीबों का चेहरा पढ़कर ,

हो सकता है शहर की वीरानियों में कोई गुनहगार ही न हो ।

 good night sms

ज़मीन का एक ज़र्रा बचा के रखना ,

ऊंचे आसमानो में रात की बसर नहीं होती है ।

 

क्या हम ही दौर ए इश्क़ से गुज़रे थे ज़ालिम ,

हर शख्स ने शहर के जज़्बा ए नुख्ताचीनी को दिल से लगा लिया ।

 

नाहक में बदनाम है फिराक ए गुल ,

सेज़ से लेकर मैय्यत तक बस उसी का खामियाजा है ।

 

यूँ नहीं की याद अब नहीं आती , रात ख्यालों में गुज़र जाती है ,

दिन तेरे कूचे के नाम ओ निशान तलाश करता है ।

 

एक क़फ़स का साया सी है हर ज़िन्दगी ,

आ मेरे मौला मुझे आगोश में सुला ।

 

इतनी नफ़रत भी न थी की अदावतें अदा कर लेते ,

बस ख्याल ए जुस्तजू थी उनकी हम कैसे मोहब्बत कह देते ।

 

गुनाह ए इश्क़ के मुजरिम का हाल मत पूछ ,

बैठकर मैखानो में भी मेहबूब ए इबादत होती है ।

 

हाल अपना ग़ालिब से कम नहीं ,

हर सदा ए दिल में बस दुआ ए इश्क़ होती है ।

 

नज़र ए इनायत थी या था रहम ओ करम ,

हम इश्क़ के मारे थे एहसान को मोहब्बत समझ गए ।

good morning shayari

कटीली झाड़ियों के पीछे सरहदें बन गयी ,

बहके गुलों के दम पर मज़हबी टोलियां बन गयी ।

बन गए कुनबे पे कुनबे चश्म ए तर के,

फिर उन्ही अपनों के दम पर अपनों के खून की नदियाँ बन गयीं ।

है अगर हैवानियत ही सबका जूनून ,

फिर इसी तेवर में जीना हो चाहे रूबरू खुद के चेहरे से तस्वीरें जुदा ।

pix taken by google

 

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

1 thought on “दौर ए उल्फ़त का आलम अजीब होता है one line thoughts on life in hindi,”

Leave a Comment