सियासतदानों से ख़ास ओ आम तक funny political shayari ,

On: April 18, 2025 7:55 PM
Follow Us:
सियासतदानों से ख़ास ओ आम तक funny political shayari ,

सियासतदानों से ख़ास ओ आम तक funny political shayari ,

सियासतदानों से ख़ास ओ आम तक ,

बच्चे बच्चे को हिंदुस्तान की आज़ादी का मतलब समझना चाहिए ।

 

सियासत के नाम पर कितने ज़ुल्म सहे जाती है ,

हुक़ूमत ए अवाम बेज़बान जानवर तो नहीं ।

good night sms

जिस्म जलता है दोज़ख में रूहों को पनाह मिलती नहीं ,

वतन के आब ओ दाना का जिगर पर क़र्ज़ बाकी है ।

 

धरा के हर लाल पर सर ज़मीन का क़र्ज़ इतना है ,

वतन के वास्ते देकर भी क़ुरबानी रूहें फ़नाह हो सकती नहीं ।

 

जश्न एक रात का नहीं है आज़ादी ,

दिलों में शम्मा हर दम जलाये रखना है ।

 

सच था कड़वा ज़हर न था ,

इसलिए दुकानों में कोई ख़रीदार न था ।

 

बढ़ के लपक लूँ चाँद तारे वो हिम्मत न सही ,

बंद पलकों में शब् ए बरात सजाने की हिम्मत आज भी है ।

 

अभी भी उन बाज़ुओं का दम देखो ,

जो घर की सब्ज़ियों के साथ पोते का बस्ता भी ढोता है ।

 

फलों के बोझ से झुक गयीं डालियाँ दरख़्तों की ,

लोग समझे उम्र से पहले बृक्ष बुड्ढे हो गए होंगे ।

 

हदों में रह कर मोहब्बतें नहीं होती ,

सरहदों के पार भी मोहब्बतों का क़स्बा है ।

 

कोई ज़ुल्म कहे या समझे इश्क़ ए जूनून ,

बात निकली है ज़बान से तो दिल तक पहुचनी चाहिए ।

 

सारी सारी रात बेज़बानी में बयान बाज़ी ,

खामोशियों से दिल में हुए हर ज़ुल्म बता देती है ।

 

जितने ज़ुल्म थे हो गए पूरे ,

या मोहब्बत के नाम पर कोई रहम ओ करम बाकी है ।

 

लाख हों मज़बूरियाँ फिर एक धरा हो इक गगन ,

गुंचा गुंचा अंजुमन का ग़ुल ए गुलज़ार होना चाहिए ।

 

ज़र्द पत्तों को बक्स देना था ,

क्यों बेज़बानो को बटोरा सकेला जला के ख़ाक़ किया ।

 

बेज़बान पत्थरों से सुनो दास्तान ए वक़्त की ज़ुल्मत ,

जिसने हर घाव बुत बनकर सीने पर लिए हैं हँस कर ।

 

ग़म जितने भी ज़माने भर ने दिए ,

सबके सब तेरी ज़ुल्मत से कम निकले ।

2line attitude shayari 

क्या ज़ुल्म करती है क़लम घिस घिस कर ,

हर्फ़ दर हर्फ़ पन्नों पर बयान रो रो के होता है ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment