romantic shayari in hindi क़ैद ए बामुशक़्क़त में गुलों की जान गयी ,

On: April 14, 2025 7:19 PM
Follow Us:
romantic shayari in hindi क़ैद ए बामुशक़्क़त में गुलों की जान गयी ,

romantic shayari in hindi क़ैद ए बामुशक़्क़त में गुलों की जान गयी ,

क़ैद ए बामुशक़्क़त में गुलों की जान गयी ,

गोया सेज़ ए सहादतो पर इल्ज़ाम लग गया ।

 

हाँथ जला डाला एक दिया जलाने में ,

क्या सारा जहां जला डालोगे दिल बुझाने में ।

 

अदावत ए इश्क़ की गिरफ़्त में जब शिकार मिले ,

कुछ दिल ए नाचीज़ बेमुरव्वत कुछ गुनहगार मिले ।

 

खिजां खिजां है ज़मीन फलक धुआँ सा है,

सज़र से टूटते पत्ते दिल रुआंसा है ।

friendship poetry 

कुछ इस अदा से क़त्ल करते हैं ,

उफ़ तक होती नहीं नज़रों से सरे राह यूँ दिल कलम होते हैं ।

 

चाक दामन में इत्तेफ़ाक़ पाल रखे हैं ,

अदा ए हुश्न से आशिक़ों का लख़्त ए जिगर सम्हाल रखे हैं ।

 

बेमुरव्वत में फँस गया होगा ,

किसी का नूर ए नज़र किसी का अदावत ए इश्क़ बन गया होगा ।

 

ऐ हसीं दुनिया के डूबते सफ़ीने ,

माझी कहाँ कश्ती कहाँ पतवार कहाँ है ।

 

ऐ कागज़ी दुनिया के बेताज़ बादशाह ,

तेरी सोहरत कहीं दौलत कहीं तू बर्बाद कहीं और खड़ा है ।

 

शराब गर बुरी चीज़ होती ग़ालिब ,

जा पूछ मैकदों ने खुद कितने ग़ालिब ए सुखन तैयार किये हैं ।

 

तूने देखी नहीं है ज़ौक़ ए शायरी अपनी ,

हवा के रुख पे मौजें लफ्ज़ दर लफ्ज़ झड़ती है ।

 

दिल ए नादाँ की गुज़ारिश पर दुआ क़बूल हुयी ,

हवा चली रुख़ से नक़ाब हटा क़यामत की रात से पहले क़यामत की बात टली ।

 

रात सरगोशियों से हटा रही नक़ाब आहिस्ता ,

जितना बच गया हुश्न के सरारों से इश्क़ ए माहताब बावस्ता ।

 

हो सकता है कल फिर शाम ए बज़्म में पर्दा उठे ,

महफ़िल में कहीं तुम ही नहीं कहीं हम ही नहीं हो ।

 

शहरी आदमख़ोरों को गोश्त की तलाश है ,

चाक दामन में जिस्म वहशी नज़रों से मासूम छुपाएँ कैसे ।

love shayari , 

बड़े बेख़ौफ़ क़त्ल होते हैं अब भीड़ भाड़ में ,

क़ातिल साफ़ बच के निकल जाते हैं नक़ाब की आड़ में ।

 

हिज़ाब भी ज़रूरी है नक़ाब भी ज़रूरी है ,

मनचलों के शहर में खानाख़राबी भी ज़रूरी है ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

1 thought on “romantic shayari in hindi क़ैद ए बामुशक़्क़त में गुलों की जान गयी ,”

Leave a Comment