romantic shayari सज़र पर चाँद अटक जाये ख़ुशी हो न हो ,

On: April 14, 2025 7:53 PM
Follow Us:
romantic shayari सज़र पर चाँद अटक जाये ख़ुशी हो न हो ,

romantic shayari सज़र पर चाँद अटक जाये ख़ुशी हो न हो ,

सज़र पर चाँद अटक जाये ख़ुशी हो न हो ,

फलक से आफत ए शब् निकल जाये गयी बात कहो ।

 

घुटती हैं इंसानियत की साँसे आदम की बस्ती में ,

यहाँ मुर्दों के हिस्से में ज़मीन बराबर की चाहिए ।

 

है इल्ज़ाम मेरे सर पर मेरे क़त्ल का दोस्तों ,

ज़िंदा रह कर कोई कैसे अपने क़फ़न का इन्तेज़ाम करेगा ।

 

आते हैं ज़माने में ज़राफ़त के वास्ते ,

कौन हाल ए मुक़म्मल पर यहां मिलने को है आया ।

whatsapp status 

मेरे हिस्से का जिस्म जलता नहीं ,

तेरी ज़ीस्त का हर लम्स मुझसे रोता रहता है ।

 

सियासी इल्म कहता है तुम बोली ऊँची लगाओ ,

यहाँ हर हाल में बस हिंदुस्तान बिकना चाहिए ।

 

अक़्स शीसे पर बनाना मिटाना तेरा ,

दिल को नागवारा गुज़रा गुज़रे लम्हे से गुज़र जाना तेरा ।

 

दूसरों की माँदें झाँकी कितनी ,

ख़ुद के दिल में जाने कितने अरमान मंद पड़े हैं ।

 

नीवों में दबी ईंट पूछती हैं ,

पुर्खातन की इमारतों में कैसे दस्तकारी है ।

 

टुकड़े भी लूट लेते हैं मुर्दों के जिस्म से ,

आदम ए बस्ती में पिंजर ही बच सका सारा गोश्त लुट गया ।

 

ख़ुद की हस्ती मिटाकर मौत का सौदागर ,

अपना क़फ़न खरीदने आदम ए बस्ती में आया है ।

 

तुम भी साथ चलते रहबर बनकर ,

अंधेरों के पलछिन को अपनों का सहारा होता ।

 

हमने कब सारा आसमान माँगा था ,

बदलियों की ओट से एक चाँद गवारा न हुआ ।

 

चरागों को जलाते बुझाते रहना ,

आँख लग जाए तो भी मरीज़ ए दाना को हाल ए दिल जताना ज़रूरी है ।

 

हमको चरागों से रश्म ए उल्फ़त है ,

जलते सरारों से मस्लहत ए दानाई परवाह करें ।

 

कैसी मदहोशी कैसी ख़ानाबदोशी है ,

रात की तिश्नगी दिलों की बर्बादियों में आमादा है ।

 

रात के अंधेरों को आबाद रखा हूँ ,

उम्मीदों के चराग बुझने न पाएँ दिल को जलाये रखा हूँ ।

sad shayari 

मिलती होगी ज़माने भर से तबीयत उनकी ,

कमबख्त अपनी ख़ुद से तबीयत नहीं मिलती ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

1 thought on “romantic shayari सज़र पर चाँद अटक जाये ख़ुशी हो न हो ,”

Leave a Comment