गुझिया बनाने की विधि indian recipes in hindi ,

On: July 5, 2026 3:49 PM
Follow Us:
गुझिया बनाने की विधि indian recipes in hindi ,

गुझिया बनाने की विधि indian recipes in hindi ,

मित्रों आजकल होली की तैयारी ज़ोरों से चल रही है , और भारतीय पकवान की श्रृंखला में हम बेहद लजीज़ गुझिया

बनाना सीखेंगे , विंध्य में गुझिया को कुसली के नाम से जाना जात है , गुझिया के लिए प्रमुख चीज़ है आपके खोवा

(मावा) का ताज़ा और मक्खन युक्त होना ज़रूरी है, ताकि खोवा को भूँजते समय इससे मक्खन रिसे और भूजने के बाद

इसमें सोंधापन आ जाये., तो आइये सीखते हैं गुझिया कैसे बनाये । गुझिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री है वो इस

प्रकार है ।

गुझिया बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

५०० ग्राम खोवा (मावा) ,

५०० ग्राम मैदा ,

१०० ग्राम शक्कर ,

एक छोटा चम्मच इलाइची पाउडर ,

१० ग्राम चार चिरोंजी ,

१० ग्राम किसमिस ,

१० ग्राम पोस्ता का दाना ,

१० ग्राम काजू ,

१० ग्राम बादाम ,

५०० ग्राम मीठा तैल,

१ छोटा चम्मच घी ,

गुझिया बनाने की विधि ,

मैदा को चलनी से छान कर ५० ग्राम मीठा तैल मिलाकर अच्छे से गूंद लीजिये , गूंदने से बाद मैदा को अलग रख दीजिये

, काजू किस मिस बादाम को बारीक काट ले और कड़ाही में घी के साथ माध्यम आंच में काजू किसमिस बादाम चार

चिरोंजी पोस्ता का दाना इन सबको गोल्डन ब्राउन होने तक तल ले , इस सबके मिश्रण को निकाल कर अलग रख ले ,

और कड़ाही में खोवा को डाले , और धीमी आंच में गोल्डन ब्राउन होने तक भूंजे ,

इसके बाद गैस बंद कर दे , अब जब खोवा ठंडा जाए , तो उसमे तला हुआ मेवे का मिश्रण अच्छी तरह से मिला दे अब

इसमें एक छोटा चम्मच इलाइची पाउडर , १०० ग्राम शक्कर मिला दो ,

अब तैयार मैदा को छोटी छोटी गोलियां बनाइये और उन्हें पूड़ी की तरह बेलिये इसके बाद इस पूड़ी को गुझिया के सांचे में

रखिये , इसके बाद उसमे एक से डेढ़ छोटा चम्मच तैयार खोवा का मिश्रण भरिये , इसके बाद पूड़ी के अंतिम छोर पर

ऊँगली से पानी लगा दीजिये ताकि गुझिया खुले न , अब सांचे को आराम से बंद करिये , और गुझिया को आराम से

निकालते जाइये , और जब सब गुझिया बन जाए तो धीमी आंच में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिये , इस तरह

आपकी गुझिया तैयार है ।

सिंघाड़े का हलवा

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment