तिज़ारत ए मोहब्बत में दिलों के नशेमन बिकते रहे dosti shayari,

On: April 18, 2025 8:13 PM
Follow Us:
तिज़ारत ए मोहब्बत में दिलों के नशेमन बिकते रहे dosti shayari,

तिज़ारत ए मोहब्बत में दिलों के नशेमन बिकते रहे dosti shayari,

तिज़ारत ए मोहब्बत में दिलों के नशेमन बिकते रहे ,

बाँस गोला बल्लियों से मकान बनते रहे ।

 

क्या नशेमन अपना जैसे चूती छप्पर ,

तेज़ बारिश थी कच्ची मिटटी का गिलावा तक बह गया ।

 

रात को और आगे बढ़ाने की सिफारिश ,

चाँद चंद लम्हों में आँखों से फिसल भी गया ।

 

अश्क़ बहते नहीं गम जिगर में थम सा गया ,

सुर्ख आँखों को काली काली रातों ने घेरा है ।

 

बेख़ौफ़ उठाती है कदम महफ़िल में,

की जैसे बिना उनके शाम ए बज़्म की तबाही की उन्हें कोई परवाह ही न हो ।

 

ज़ख्म दिखते तो कुछ पता चलता फ़राज़ ,

मुँहज़बानी में भी कभी हाल ए दिल बयान होते हैं ।

 

ज़मीन पर पाँव न रख दें ज़मीन मैली है ,

गोया हम पलकों के दरीचे बिछाये बैठे हैं ।

 

लरज़ते कदमो से ज़ोर लगता नहीं है प्यारे ,

बेचारे गरीब का जनाज़ा है कदम बढ़ाते चलो ।

 

जो सदायें कभी रूहों को सुकून देती थी ,

अब वो बनके तीर ए नस्तर सीधा जिगर में चुभती हैं ।

hindi shayari 

कितना जला था रात मैं तन्हा,

कितनी जली होगी तमाम रात मेरे बिन ।

 

नज़रों की ज़हमत तो देखो फ़राज़ ,

ऊँघती पलकों पर न जाने कितने ख्वाब सजाये बैठी है ।

 

नज़र में टिकते नहीं वो बहार ए जुम्बिश ,

रफ़्ता रफ़्ता जो कभी सीने में उतर आये थे ।

 

इत्र फुलेल के साथ दो चार नज़्म हल्के फुल्के ,

गम ए मुफ़लिश ही सही आशिक़ का जनाज़ा है शानदार लगना चाहिए ।

 

हर रोज़ कितने लिबास बदलोगे फ़राज़ ,

जब शहर ए यार से गुजरोगे किसी शामियाने में बारिश तो कहीं धूप खिली होगी ।

 

वो बादलों के रुख पर मिजाज़ बदलता है फ़राज़ ,

कल शहर भर में बारिश संग धूप खिली होगी ।

 

सेज़ पर मौत दुल्हन बनी पड़ी होगी ,

वक़्त के साथ रफ़्ता रफ़्ता संवर रहा हूँ मैं ।

sad shayari 

रफ़्ता रफ़्ता गर गुज़र गया लम्हा ,

रफ़्ता रफ़्ता तेरी यादें भी गुज़र जाएगी ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment