दिल ए फ़ितना की अना तेरे कूचे में अदा कर आये romantic shayari ,

On: April 14, 2025 7:24 PM
Follow Us:
दिल ए फ़ितना की अना तेरे कूचे में अदा कर आये romantic shayari ,

दिल ए फ़ितना की अना तेरे कूचे में अदा कर आये romantic shayari ,

दिल ए फ़ितना की अना तेरे कूचे में अदा कर आये ,

एक शाद ए मोहब्बत की चाह में हम खुद को फ़नाह कर आये ।

 

शाद ओ ग़म कुछ भी मुक़म्मल नहीं ज़माने में ,

सोज़ ए दिल को क्या रुस्वा करना ।

 

झील में जुगनुओं ने चाँद तारों की बारात सजा रखी है ,

चाँद खुद चलकर ज़मीन पर आने को आमादा है ।

bhoot ki kahani

हर एक मौसम में तुम ही तुम बसते हो ,

ये वादी ए मिजाज़ ये अब्र ओ शहर ऐसा तो न था ।

 

दिल ए फ़रेबी से लुटा है हर फ़क़ीर यहाँ ,

हो गया फ़क्कड तर्क़ ओ ताल्लुक को तरजीह किये बग़ैर ।

 

फ़क़ीर एक मुद्दे की बात कहता है ,

ख़ुदा के दर पे आया है तो ख़ाली जा नहीं सकता ।

 

इंसान को समझा नहीं बुतों में ख़ुदा ढूढ़ा किया ,

पत्थरों के शहर में आदम राह ए फ़क़ीरी में मरा किया ।

 

मोहब्बतों का सगूफ़ा दीनार नहीं ,

ख़ुलूस ए दीदा ए यार में बस उम्रें गुज़ारी जाती हैं ।

 

बेतक़ल्लुफ़ था तेरा आना मेरे कूचे पर ,

यूँ नाज़ुक ख्याली में ज़हमत तो उठाया न करो ।

 

है जिन्हें शौक़ महले दो महले क्या मीनारें खड़ी करवाएँ ,

हमें बस ज़ौक़ ए बादाकशी है यार के कूचे में मरने दो।

 

जो कहते हैं मैक़दे में इबादत नहीं होती ,

गोया घर बैठे रक़ीबों को याद करना छोड़ दें ।

 

इश्क़ न सही तिज़ारत तो न कर ,

तेरे कूचे से गुज़रा हूँ , तगाफुल किये बग़ैर ।

 

किताबों पर वर्क़ पोशीदा करने से होगा क्या ,

तहरीर ए ज़हन पर तेरा ही ज़िक्र ए वफ़ा होता है ।

 

रात की तन्हाइयों में हर शाद बदल जाते हैं ,

छेड़े कोई भी साज़ छेड़े कहीं यहाँ हर राग बदल जाते हैं ।

 

कुछ लफ्ज़ थे भूले भटके ,

आज फिर याद आये तो दिल ए शाद हुआ ।

love shayari 

शाद ए वजह भी मिल गयी होती ,

तुम जो मिल गए होते ज़िन्दगी मिल गयी होती ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment