घरों में ताले लग गए मीनारें सूनी हो गयी hindi shayari ,

On: April 23, 2025 12:57 AM
Follow Us:
घरों में ताले लग गए मीनारें सूनी हो गयी hindi shayari ,

घरों में ताले लग गए मीनारें सूनी हो गयी hindi shayari ,

घरों में ताले लग गए मीनारें सूनी हो गयी,

रो रही हैं सूनी सड़के सहीदों की पत्नियाँ बेवा हो गईं ।

 

रसूकदारों के दम पर चलते हैं वैश्यालय तीर्थ स्थल में ,

क्या महज़ धर्म के रक्षार्थ देवदासियां बनी होगी ।

 

बिक रही हैं लडकियां अब चौहट्टे बाजार में ,

क्या बचेगी बेटियां बेटी बचाओ अभियान से ।

 

मर गए करते मुक़दमा दादा, पोते पोती मर गए ,

जाने कितने मासूम कानूनी अव्यवस्था के चलते वक़्त से पहले सूली चढ़ गए ।

sad shayari

अबला नारी की ज़िम्मेदारी उठाता कौन ,

इसलिए गरुण पुराणों के हिसाब से क्या नारी को सती करवाया जाता था ।

 

कहने को तो सबके सब भगवान् के अवतार हैं ,

सारे जहान में इंसान का बस इंसान से न कोई सरोकार है ।

 

जब तक ज़िंदा था रोज़ जलता था ,

मरके जिस्म के साथ इकठ्ठा लट्ठा भी जल गया ।

 

सूखी फसलों के साथ किसानों के किस्से रोज़ छपते हैं ,

आज फिर कोई मज़बूरी में मर के अख़बार की सुर्ख़ियों में छप गया ।

 

कलयुग हो या त्रेता द्वापर ,

जब रामराज्य में भटकी वन उपवन औरत तेरी यही कहानी कुछ अछूत सी कुछ कही सुनानी ।

 

हमारी तारीफ़ किसी तार्रुफ़ की मोहताज़ नहीं ,

हमारी मौजूदगी से ही महफिलों की शमाएँ रोशन होती हैं ।

 

अपनी बर्बादियों की तोहमत इश्क़ पर न लगाइये ,

बिना बर्बाद हुए भी हुआ है किसी का नाम वो नाम बताइये ।

whatsapp status in hindi 

मैं जली जली हूँ सुबह की सोहरत से ,

मेरे हिस्से के चरागों में अभी अँधेरा है ।

 

सभी के हिस्से के थे जो सुकून हमने बाँट दिए ,

ख़ुद की ख़ातिर अपनी पलकों में हमने खार सजा के रखे हैं ।

 

आज भी होके कभी दिल से तू जब गुज़रता है ,

ताज़े हरे ज़ख्मो के टाँके टूट जाते हैं ।

 

आशिक़ों को इश्क़ करने की सजा भी मिलनी चाहिए ,

न हो क़त्ल ए आम न सही गोया कोहराम मचना चाहिए ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment