whats app status in hindi नुमाईश में बिठा रखे थे कुछ बूतनुमा अजीज़ ,

On: April 18, 2025 6:19 PM
Follow Us:
whats app status in hindi नुमाईश में बिठा रखे थे कुछ बूतनुमा अजीज़ ,

whats app status in hindi नुमाईश में बिठा रखे थे कुछ बूतनुमा अजीज़ ,

नुमाईश में बिठा रखे थे कुछ बूतनुमा अजीज़ ,

मिलने लगी नज़र तो हर दिल अजीज़ हो गए ।

 

मोहब्बतों के दरमियान न हो गर लफ्ज़ मेरे ,

तू जो कहे तो मैं मोहब्बतों पर लिखना ही छोड़ दूं ।

 

डिवायसों के एजुकेशनल ऍप्स बना डाले ,

वरना इतने सस्ते में कभी आशिक़ ए इल्म मिलता है ।

valentine day quotes

नपी तुली रियासतों में चलते सिक्के थे ,

अब एक ही टकशाल के सिक्के हर हाल चाहिए ।

 

हर रोज़ इश्क़ के घाट पर भरते हो पानी ,

तुम भी उस्तादों की सोहबत में तालीम ए दाख़िला लेलो ।

 

आ गए फिर रोज़ेदारी में बुत परस्तिश छोड़कर ,

अब कहाँ कुनबे बसाओगे कहाँ बाहिस्त आबाद करोगे ।

 

कभी हिन्दू होता है कभी मुसलमान होता है ,

तुझसे मिलना है मेरे अजीज़ ए दोस्त जब तू बस जब इंसान होता है ।

 

छत से लटकता पंखा ये कह रहा है मुझसे ,

मेरी उम्र ए दराज़ के साथ साथ उसकी भी उम्र हो गयी हो जैसे ।

 

हम तो तुम्हे बस यूँ ही ब्याह लाये थे मैडम ,

तुम तो ख्वामख्वाह हुकुम की बेग़म ही बन गयी ।

 

कौन जाने फ़ितरत अंधेरों में दबे बीजों की ,

कोई घर के जंगले से आफ़ताब चूमने निकल जायेगा ।

 

बंद मकानों के खाली जंगले ,

ज़ब्त अंधेरों में आस बाकी है ।

 

दोज़ख भी मिल जाती है अपनों की मज़ारों पर ,

जन्नत में पहुचकर भी रूहानी जूनून ख़त्म नहीं होता ।

 

दम तोड़ देती हैं जब सारी उम्मीदें चौखट पर ,

तब कहीं जाके खुद पर यकीन होता है ।

 

रात का मर्ग कायम करके ,

मैं तेरे हिस्से की मुट्ठी भर धूप चुरा लाया हूँ ।

 

दे नहीं सकते सुकून की ग़र एक रात किसी को ,

गोया उसके हिस्से के दिन का उजाला तो न छीनो ।

 

कभी इधर से कभी उधर से चलती है तड़ातड़ ,

मरने वाले से नहीं पूछती गोली दीन ओ ईमान किसी का ।

 urdu shayari

रक़्स आँखों के ग़र थम जाते ,

हम भी दिल में उनके उतर जाते ।

 

न लफ़्ज़ों में बयान होती है न हर्फ़ों में बयान होती है ,

ये दास्तान ए इश्क़ बस अंदाज़ों में बयान होती है ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment