मसरूफ़ियत ए इश्क़ के भी अपने राज़ गहरे हैं romantic shayari,

On: April 14, 2025 7:23 PM
Follow Us:
मसरूफ़ियत ए इश्क़ के भी अपने राज़ गहरे हैं romantic shayari,

मसरूफ़ियत ए इश्क़ के भी अपने राज़ गहरे हैं romantic shayari,

मसरूफ़ियत ए इश्क़ के भी अपने राज़ गहरे हैं ,

कहीं नज़रे कहीं पलकें दबे अंदाज़ ठहरे हैं ।

 

बड़े खूँखार तेवर में लबों के लफ्ज़ जेवर हैं ,

सर आँखों में बिठा रखे हैं जाने ख़्वाब कैसे कैसे ।

 friendship shayari in hindi

शायर ए आज़म का मिजाज़ मत पूछो ,

बस नाम के हमदम हैं हर शायरी में दम निकालते हैं दम ब दम ।

 

अभी आये अभी बैठे बड़ी लम्बी थी तेरी यादें ,

यहाँ से चलने लगता हूँ वहाँ कुछ छूट जाता है ।

 

ट्विटर पर आशिक़ों के भूतों ने डाला है डेरा आज कल ,

फ़नाह होकर भी रूहें रूहों के ट्वीट पढ़ती है ।

 

मौसमी फूलों का क्या है आते हैं जाते हैं ,

दिल में बस यादों का पतझड़ हर मौसम में रहता है ।

 

सूखे पत्तों सी दिल की डायरी में दबी हैं यादें तेरी ,

नम आँखों से रखता हूँ गुलाब को ताज़ा हरदम ।

 

इन नरगिशी आँखों में महकता ख़्वाब जो देखा है ,

इस जहां का है कोई या दूसरा जहां भी बसा रखा है ।

 

यूँ हवाओं में न आहें भरो ,

आजाओ पनाहों में दिल की धड़कने थामो साँसे महसूस करो ।

 

जो मज़ा जलने जलाने में है ,

वो प्यार मोहब्बत में कहाँ ।

 

सादगी में जी बन्दे बहुत दूर तलक जायेगा ,

ज़्यादा चमकने के लिए ईधन अपनों के लहू का बहायेगा ।

 

वक़्त की करवट की सह के हैं यहाँ पर सब गुलाम ,

नाम के बस नामचीन है वक़्त ही सरताज है ।

 

सारी मोहब्बत जल के ख़ाक हुयी ,

उसने नाम पूछ के जैसे अरमान राख़ कर दिए सारे ।

 

रात्रि प्रहर नहर पाट पर टहलने आना ,

चंद्रमा भी लहरों संग टहलेगा जाना ।

 

बड़ी मदमस्त हैं आँखें छलकते जाम से ज़्यादा ,

गुस्ताख़ी माफ़ हो तो नज़रें जुम्बिश के दो जाम हमारे भी नाम हों ।

2line attitude shayari 

रोलो एक बार और रजाई में मुँह छुपा के ,

बाहर का मौसम बड़ा सर्द और खुश्क है होंठ फट जायेगे ख्वामख्वाह मुस्कुरा के।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment