रात की सरगोशियों में हाल ए दिल की बयानी whatsapp status in hindi ,

On: April 19, 2025 2:26 AM
Follow Us:
रात की सरगोशियों में हाल ए दिल की बयानी whatsapp status in hindi ,

रात की सरगोशियों में हाल ए दिल की बयानी whatsapp status in hindi ,

रात की सरगोशियों में हाल ए दिल की बयानी ,

सुबह का आगाज़ भी ग़ालिब की ग़ज़ल सा निकला ।

 

तन्हाइयों का सहारा कभी महफ़िल ए रानाइयाँ का हमसफ़र ,

मैंने जब भी पुकारा मुझको मेरे साथ मिला ग़ालिब का सुखन ।

urdu shayari in hindi

जब कभी गुज़रा तेरे शहर से मैं ,

तेरे रंग ओ बू के क़हर से खुद को मदहोशी में पाया ।

 

बेमुरव्वत की मगज़मारी थी ,

कब तक टूटने से बचता दिल पत्थरों को ख़ुदा करके ।

 

कभी मंज़िल नहीं मिलती तो कभी कारवाँ नहीं मिलता ,

मोहब्बतों के शहर में मोहब्बत का निशाँ नहीं मिलता ।

 

उम्रें गुज़र गयीं तगादा किये हुए ,

एक जानवर से ज़्यादा वफ़ादार न मिला ।

 

जिस दौर ए मोहब्बत से कभी गुज़रे नहीं ,

उस वाकिया ए मंज़र का ग़म तमाम उम्र रहा ।

 

वक़्त से पहले तारों में झनक होती होगी ,

साज़ परवाज़ पकड़ता है एक उम्र के बाद ।

 

हमने तो मोहब्बत की सज़ा पायी है ,

तुमने किन गुनाहों के लिए उम्रें ज़ाया की ।

 

ज़िन्दगी गुज़र गयी इबादतों में जिनकी ,

एक उम्र के बाद उनकी पेशानी पर निख़ार आया है ।

 

तुझको एक उम्र का पछतावा है ,

इश्क़ में लोग बस यूँ ही सदियाँ गुज़ार देते हैं ।

 

ख़्वाब बुनते बुनते ख़ुद के आशियाने का ,

रफ्ता रफ्ता नज़रें पथरा गयीं शायद ।

 

ये इमारतें भी उतनी ज़र्ज़र हैं ,

जितना हमारा हाल ए दिल बदहाल और खस्ता है ।

 

तमाम उम्र की कमाई ना समझ ,

इन अश्क़ों के अलावा इश्क़ के सगूफे और भी हैं ।

 

मुरझाये गुलों पर एक मुस्कान की तलब रखता है ,

ग़ालिब का सुखन बेज़बानी में भी हर ज़बान की लभक रखता है।

 

ख़ुद की रूहों के सुकून के वास्ते ,

कुछ गुनाहों से तौबा कर ली कुछ गुनहगार हमने माफ़ किये ।

 shayari

मैं अन्जान मुसाफ़िर उम्र तन्हा सफ़र ,

ज़िन्दगी खुसरों की पहेली कभी ग़ालिब की ग़ज़ल ।

 

इबादत ग़ाहों में लगने लगे ताले जब से ,

लोग ग़ालिब के सुखन को ही सनम कहने लगे ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

1 thought on “रात की सरगोशियों में हाल ए दिल की बयानी whatsapp status in hindi ,”

Leave a Comment