शब् ए माहताब वो पहली बात उस पर चाँद की दुहाई good night status,

On: March 12, 2023 11:59 AM
Follow Us:
शब् ए माहताब वो पहली बात उस पर चाँद की दुहाई good night status,

शब् ए माहताब वो पहली बात उस पर चाँद की दुहाई good night status,

शब् ए माहताब वो पहली बात उस पर चाँद की दुहाई ,

बाद मुद्दत के नूर ए नज़र में शर्म जाके नज़र आई ।

 

यक़ीनन वो बेवफ़ा तो नहीं था ,

माना की शर्म नहीं थी इज़हार ए मोहब्बत का ज़ायका भी नहीं था ।

 

कभी देखे हैं सुख़नवर ऐसे ,

नाग नागिन के जोड़े लिपट रहे हों जैसे ।

 hindi shayari

बात जब वादे वफ़ा पर आती है ,

उनकी चाल पर क़लम थम सी जाती है ।

 

आज भी उसी नज़ाक़त से क़लम उठती है ,

हर्फ़ दर हर्फ़ जब तेरा ज़िक्र होता है ।

 

बूँद बूँद टपक रहा है शबनम बनकर ,

मुजस्सिम ए बुत ख्यालों में तेरा बोसा पाकर ।

 

फर्श पर फैले दरीचे में अब भी सिलवट है ,

तेरे पैरों का अँगूठा तो नहीं ज़ख़्मी हुआ ।

 

कुछ तो मर गए होंगे शर्म के मारे ,

आज शब् ए माहताब नाज़नीनों का जो दीदार हुआ ।

 

तुम भी थोड़ा बेहयाई में बेतक़ल्लुफी बरतो ,

सारा शर्म ओ हया का ठीकरा जब हम पर फोड़ रखा है ।

 

सबकी जश्न ए मैय्यत में चला जाता है ,

भूखे को दावतें लूटने में शर्म आती नहीं ।

 

झुकी पलकों से न उठ सकेंगे जलवे उनके ,

शर्म आये तो बुझा देंगे बत्तियाँ खुद आगे बढ़ के ।

 

जो समझते हैं हमें उल्फ़त हो गयी उनसे ,

अब वही समझाएं हमें किस सरहद ने रोका है ।

 

हमारा हक़ थी मोहब्बत उनकी ,

जान के बदले में हमने दिल उनका हथियाया है ।

 

जोश ए उल्फ़त में ताक़तें आज़माते नहीं ,

काँच के दिल हैं टूट जाएँ तो फिर जुड़ पाते नहीं ।

 

साख फूल पत्तों का दरख़्त बनता है ,

ख़ाली बीज का कोई वज़ूद ही नहीं होता ।

 

खार तन से लिपटे हो लाख सही ,

गुलों के रंग ओ बू से अंजुमन क्या गुलज़ार नहीं ।

 

अब से पहले तू इतना हसीन तो न था ,

जा किसी का मेहबूब बन जा अबके अभी ।

 

किस्से कहानियों में बस ज़िक्र ए हया होता है ,

या वाक़ई चाँदनी रात में भी चाँद तारों को शर्म आती है ।

 image shayari

उम्र से मत आँको ताक़तें उन बाज़ुओं की ,

देश हित में जिन्होंने सीने पर गोलियाँ खाई हैं ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment