शब ए माहताब देखा था आफ़ताबी हुश्न तेरा romantic shayari ,

On: August 23, 2026 3:21 AM
Follow Us:
शब ए माहताब देखा था आफ़ताबी हुश्न तेरा romantic shayari ,

शब ए माहताब देखा था आफ़ताबी हुश्न तेरा romantic shayari ,

शब ए माहताब देखा था आफ़ताबी हुश्न तेरा,

फिर सारी रात शबनम बनकर बरस गयी ।

 

आज ठहरा है मौसम भी तेरे छज्जे पर ,

रात की काली घटा तेरे कूचे में आकर सिमट सी गयी ।

 

वादि ये बहार में खारों ने हिफाज़त का ज़िम्मा क्या लिया ,

हर फूल गुल ए गुलज़ार हुआ हर बात क़यामत सी हो गयी ।

 

यूँ ही नहीं की बस वो अदा से कमसिन थी,

दिल ए नादां को मासूमियत पर मर मिटने की सजा मिलनी चाहिए।

hindi kahaniyan

तेरी हर बात में रंगीनी झलकती है सुर्खाब ख्यालों वाली ,

तेरी तबीयत से फिर गुलनार चटकना चाहिए ।

 

हर बात धरातल हो ज़रूरी तो नहीं ,

कुछ ख्वाब ख्यालों के परे  भी उड़ना चाहिए ।

 

जुदा  है रंग ओ बू से फितरत तेरी ,

तेरा अंदाज़ ए बयान अंजुमन में हर गुल से खुशनुमा है ।

 

अलफ़ाज़ का जादू  है न लफ़्ज़ों में दुआ है,

तेरी मेरी मोहब्बत बस ताज़ा हवा है ।

 

तुम अफ्शांनो में बयान कर दो अगर,

हम हाल ए दिल की नज़ाक़त को नज़रों से समझ लेंगे ।

 

चल तुझे ख्वाबों में जादू नगरी की सैर कराऊँ,

चुटकी में गायब होने की पुड़िया तू मैं बन जाऊं ।

 

ना आग ना धुंआ सब बुझा बुझा सा है,

तेरे मेरे दरमियान तिलिश्म ए इश्क़ रवां रवां सा है ।

 

लुत्फ़ आएगा रश्म ए उल्फत में ,

दिल की हांडी में इश्क़ पकने दो।

 

कमाल का ज़ायका है इश्क़ तल्ख़ भी है शहद भी ,

लोगों में ख़ुलूस देखा है निम्बोली चासनी में डुबोकर चाट जाने का ।

 

जहां में सबसे पहले मुकम्मल क्या था ,

हिन्दू और मुसलमान से पहले आदम ए इश्क़ की  सूरत क्या थी ।

 

जाने कितने मर्तबा उजड़ा है शहर ग़ालिब का ,

जाने कितने मर्तबा शब ए बज़्म में आबाद मिला ।

 

शहर भर के बेरोज़गारों ने तदबीर मुकम्मल की है ,

पिछले जुम्मे से अगले जुम्मे तक चाँद में मेहबूब को तजबीजेंगे ।

 

बग़ावत तो समूचे आस्मां से है ,

कहीं पानी  के लाले हैं कहीं डुबो कर के जान लेता है ।

 

नीतिगत तर्क़ संगत कुछ नहीं,

मौजूदा हालात में बस पराया माल अपना है ।

2line attitude quotes in hindi , 

आस्मां भी मुकम्मल है दुआएं भी मुकम्मल हैं,

किसी के हिस्से में आस्मां तो किसी के हिस्से में खुद चाँद आ गया ।

pix taken by google ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment