शाम ए बज़्म में शायरी से धड़कती है रगों में सरगम love shayari ,

On: April 19, 2025 5:43 PM
Follow Us:
शाम ए बज़्म में शायरी से धड़कती है रगों में सरगम love shayari ,

शाम ए बज़्म में शायरी से धड़कती है रगों में सरगम love shayari ,

शाम ए बज़्म में शायरी से धड़कती है रगों में सरगम ,

अब इस रात का अंजाम ख़ुदा ही जाने ।

 

शायर जब भी किसी शायरी में फ़नाह हो ,

तह ए दिल की गुज़ारिश है ये अंदाज़ ए गुफ़्तगू बस फ़लसफ़ों में बयान हो ।

 

आदमी में थोड़ा इंसानियत भी लाज़मी है ज़फर ,

गोया लीपे पोते बुतों की बुतक़दों में कमी ही नहीं ।

alone shayari 

धुद्ध खा रहे हैं बुतक़दों में बुत भूत बनकर ,

गोया लीपा पोती करके इंसान ही भगवान् बन गया ।

 

नज़रों की चुगलियों ने खोले भेद दिल के सारे ,

कैसे रात से पहले फिर अँधेरा होने को है ।

 

ज़र्द पत्तों पर न टपकते आंसू तेरे ,

गोया बहार ए हिज़्र भी कोई दास्तान कहती ।

 

कहाँ हो आजकल दीदार नहीं होता ,

दीदा ए यार में मसगूल हो ऐतबार नहीं होता ।

 

कुछ वक़्त की रहमत है कुछ ऊपर वाले के फ़ज़ल ओ करम ,

दो चार जुमलों मे ज़िन्दगी के तमाम फलसफे हम भी जोड़ लेते हैं ।

 

जो समझते हैं अब्वल दर्ज़े का नमकहरामी है हम में ,

बस एक बार नमकहलाली का मौका देदें ।

 

रिसा गयी हैं क़ायनात भर की नैमतें सारी,

तेरी नज़रों की अदावतों में हैं ज़हमतें सारी ।

 

अपनी बर्बादियों के लिए किस दरिया ओ साहिल को तोहमत देता ,

जब किसी ठौर ठिकाने में मैं ठहरा ही नहीं ।

 

क़लम की जुम्बिशें कहती हैं ,

शायर तू मेरे दिल की धड़कनो में रवां रवां सा है ।

 

ग़म की तन्हाइयों में भी लमहों का पता नहीं चलता ,

तेरे ख्यालों के पलछिन मैं पलकों से चुनता रहता हूँ ।

 

तुम्हारे हर किस्से कारगर थे मगर ,

बस एक कारोबार ए शायरी में कोई ज़ौक़ ए हुनर न दिखा ।

sad shayari 

राह ए उल्फत में मर गया होगा ,

मुफ़लिश ए दौर में भी मेरा शायर हौसले से इतना कमज़ोर न था ।

 

इजाज़त मिलती नहीं अपने कुनबे से कभी बाहर निकलने की ,

मगर दिल की हसरतें भी बंदिशें सारी तोड़ देती हैं ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment