सियासतदानों ने कितनी रियासतें बदली romantic shayari,

On: April 14, 2025 7:57 PM
Follow Us:
सियासतदानों ने कितनी रियासतें बदली romantic shayari,

सियासतदानों ने कितनी रियासतें बदली romantic shayari,

सियासतदानों ने कितनी रियासतें बदली ,

ये आसमानी परिंदे हैं घर का पता ढूढ़ लेते हैं ।

 

जमींदोह रखोगे कब तलक इल्म ए मज़हब के नाम पर ,

पर परिंदों के लगा दो फिर परवाज़ देख लो ।

 

कभी किसी गुल के रंग ओ बू को बाँट सकते हो ,

पूछना है तो किसी बेज़बान से उसका मज़हब पूछो ।

kulbhata

एक किस्सा सुना था शहर ए वेहसत का हमने ,

नाम मज़हब का लगा कर परिंदों के पर काट दिए ।

 

परिंदे निकले थे कुछ चैन ओ अमन के जज़ीरे से ,

सुना है आसमाँ की बुलंदियों पर ख़ुदा की रहमत बरसती है ।

 

परों पर सुनहरे वर्क़ करके ,

मेरा मुंसिफ ही कहता है चलो उड़ कर बताओ ।

 

लूट गए वहसी परिंदे शाही मीनारों को ,

जो बच गए ज़िंदा दर ओ दीवारों से लुक़मान को तकते हैं ।

 

सरहदों की सारी हदें तोड़ने वाले ,

परिंदे मज़हबी बेड़ियों में लाचार बैठे हैं ।

 

दिल के जज़्बों को हर्फ़ दर हर्फ़ पन्नो में उरेख लेता हूँ ,

बेज़बानी में परवाज़ ए परिंदों को नया आगाज़ देता हूँ ।

 

दिल फ़िरक़ा परस्ती में उतरा है आजकल ,

कहीं पर आहें भरता है कहीं की बात करता है ।

 

सात समंदर पार भी घर मिलते नहीं ,

कुछ परिंदे मोहब्बतों की तलास में बहुत दूर निकल आये हैं ।

 

ये मज़हबी इल्म है या खाली ज्ञान की बातें ,

सुना है इन महीनों में ख़ुदा की रहमत बरसती है ।

 

फ़लक़ से ज़मीन तक हर शख़्स हर सै में ज़र्रे ज़र्रे में तेरी रहमत बरसती है ,

तू मुझमें है मौजूद फिर भी न जाने किसकी आस रहती है ।

 

गर्दिश ए वक़्त ग़र आया है तो टल जायेगा, र

हमतें उसकी हैं हर सै में तू यक़ीन तो कर ।

 

जाने क्यों अंजुमन में फिरता है दिल घटा बनकर ,

गोया सब्ज़ बागों के अलावा फ़िज़ा में खिज़ा भी है ।

 

मिजाज़ ए मौसम और दिलों के तर्क़ ओ ताल्लुक़ ,

जब जब बारिश आई तब तब हम रोये ।

hindi kahaniyan

हम ख़्यालों से मिटा देंगे उन्हें,

गोया वो दर ओ दीवारों पर कोरे हर्फ़ लिखना बन्द तो कर दें ।

 

ज़रीवाले ख़्वाबों से पोसीदा थी रातें ,

चाँद तारों के दरमियाँ हादसा कुछ और हुआ होता ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment