हिज्र ए यार में रात शमा देर तक जली love shayari,

On: April 18, 2025 6:45 PM
Follow Us:
हिज्र ए यार में रात शमा देर तक जली love shayari,

हिज्र ए यार में रात शमा देर तक जली love shayari,

हिज्र ए यार में रात शमा देर तक जली ,

बेख़ौफ़ परवाने यूँ ही आशिक़ी में फ़नाह होते गए ।

 

जगमगाते जुगनुओं की वजह से नींद आँखों से दफा है ,

आ सारी रात शहर भर की बत्तियाँ ही बुझा दें ।

 

दिल के झरोखों में आरज़ू ए आरसी ही सही ,

तेरी नाज़ुक ख़्याली का तर्क़ ओ ताल्लुक़ मेरी दुनिया से तो है ।

kahani bhoot ka,

हमारी हिम्मतों की इन्तहा तो देखो ,

गोया तेरे एक दरस की ख़ातिर जाने कितने चाँद रात एक किये हैं हमने ।

 

हम नज़र से नज़र मिलाने की ज़हमत ,

वो पलकें उठाने की हिमाक़त तो करते ।

 

रात के सीने में दहकती कांगड़ी की लौ ,

फिर परिंदों ने आशियाना बसाया होगा ।

 

कसूर अपने समझ आते नहीं ,

ज़ख्म गैरों ने मज़बूरी में दिए होंगे ।

 

हिज़्र के मौसम में दरख्तों से टूटते पत्ते ,

ज़र्द कागज़ ही नहीं कलम को भी गदा कर देते हैं ।

 

सियासतें चलती रही वतन जलता रहा ,

बुझी न ख़ाक आदम की सियासी तबा चढ़ता रहा ।

 

ढल गयी रात चाँद सितारों वाली ,

शब् ए हिज्र को अब तो चिलमन में छुपाओ यारों ।

 

आस्मां के चाँद तारे बदल जाते हैं ,

ग़म ए गर्दिश में ख़ूबरू नज़ारे भी अज़ाब नज़र आते हैं ।

 

यूँ दबे पाँव चाँद का तेरी पायल को तकना थक के गिरना झील में ,

फिर उसी हलचल से उठना जग रहा हो जैसे नींद से  ।

 

थिरकते क़दमो की आसमानी हलचल ,

शब् ए हिज्र में अंजुमन का चाँद तारों से भरना ।

 

जो कभी ज़ुल्फ़ों की छाँव में दिन को आफ़ताब किया करते थे ,

हिज्र की रातों में चाँद तारों से झुलसे कैसे ।

 

डसती थी पहले भी रात तन्हा नागिन बनकर ,

हिज़्र तेरा मुझे जीते जी मार गया ।

2line attitude shayari 

 

रूहों के दायरे में थी दूर तक निकल पड़ी ,

सामना हुआ हक़ीक़त से तो मोहब्बत फ़फ़क पड़ी ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment