तहरीर ए वक़्त की ग़ज़ल बनकर तू ग़ुम न हो जाए josh shayari,

On: April 14, 2025 8:44 PM
Follow Us:
तहरीर ए वक़्त की ग़ज़ल बनकर तू ग़ुम न हो जाए josh shayari,

तहरीर ए वक़्त की ग़ज़ल बनकर तू ग़ुम न हो जाए josh shayari,

तहरीर ए वक़्त की ग़ज़ल बनकर तू ग़ुम न हो जाए  ,

तुझको सफ़ेहा सफ़ेहा शायर के हर्फ़ों में सजा लेता हूँ ।

 

वक़्त शिकन्दर है वक़्त पोरस भी ,

वक़्त के साथ अपाहिज़ भी निकल जाता है दरिया बनकर ।

 

वक़्त की फितरत है औक़ात बता देता है ,
परछाइयों के साये से खुद का वजूद पता चलता नहीं ।

 

इंसान को भीड़ में इंसान मिलता नहीं ,
अक्सर तन्हाइयों में अपना वजूद तलास करता है।

 

छुपा के रखा है तुझको वजूद में अपने ,

ज़माना लाख चाहे शैदाई बने ।

 

वज़ूद फ़िज़ाओं में लिखता हूँ इबारतों की तरह ,

हवाओं में तेरे अक़्स तरास लेता हूँ ।

 

ढूंढ लेता हूँ तुझको तेरी खुश्बू से ,

तेरी परछाइयों को सीसे में उतार लेता हूँ ।

 

काट लेता हूँ सख़्त से सख़्त चट्टानों को अपनी पलकों से ,

फिर तेरे बुत ए मुजस्सिम को दिल के मंदिर में बिठा देता हूँ ।

 140 words shayari

हर सुबह जिस्म की टूटती अंगड़ाइयों में सँवरता है चेहरा तेरा ,

तब कहीं जाकर अधूरी नींद की ख़ुमारी हटती है आँखों से ।

 

जिस्म से रूह तलक तू ही तू ,

मेरे ख़्वाबों की जुस्तजू में तू ही तू ।

 

तू ही हाल ए दिल बयानी में,

रगों के साहिलों में तू ही तू ।

 

तू रवां रवां सा है तू धुआँ धुआँ सा है ,

तू हक़ीक़त तू फशाना भी ।

 

तू ग़ज़ल तू तराना भी ,

तू लाख दूर सही दूर नहीं ।

 

तेरा वज़ूद आज भी ज़िंदा है मुझमें,

ये बात और है तू हरसू मेरे कहीं दिखता नहीं ।

 

तेरा वज़ूद है तू , मेरी धड़कनो में रमता है ,

 एक तेरे सिवा दिल को मेरे कोई जंचता नहीं ।

 

वक़्त के पैबंद लगे हैं इतने ,

मुफ्लिशी में भी शहँशाही का नमूना है ।

 

आशिक़ों का हाल गज़ब होता है , रात चाँद तारों में कटती है ,

दिन तबस्सुम ए यार को बेक़रार होता है ।

 

जा दिल तोड़ने वाले तुझे तेरे होठों के तबस्सुम हो मुबारक़ ,

हम न गिला करेंगे न कभी आह भरेंगे ।

 

यूँ तो ज़माने भर की नैमतें साथ थी मेरे,

एक तेरे लब के तबस्सुम का दिल तलबगार खड़ा है ।

true ghost stories in hindi language

देखती है नज़र भर के कारोबार ए जहन्नुम ,

दिल में सदा होठों में तबस्सुम आ ही जाती है ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment