हाल ए दिल से बड़े बेचैन लगते हैं जनाब friendship shayari in hindi,

On: April 19, 2025 2:41 AM
Follow Us:
हाल ए दिल से बड़े बेचैन लगते हैं जनाब friendship shayari in hindi,

हाल ए दिल से बड़े बेचैन लगते हैं जनाब friendship shayari in hindi,

हाल ए दिल से बड़े बेचैन लगते हैं जनाब ,

कहीं पेशानी पर सिकन की वजह मैं तो नहीं ।

 

मज़लूम तो मज़बूरियों में सोते थे ,

रईस तो शौकियाना भी फुटपाथ अजमास लेते हैं ।

 

बेचैन रूहों को कभी देखा है ,

मर के भी साँस कैसे लेती हैं ।

 140 words shayari

कुछ तो तज़बीजती हैं ये खामोश नज़र और पलक की ज़ुम्बिश ,

उफ़ कोई बेचैन सरारा जलने को है ।

 

ये तबाही ए मंज़र ये आलम ए दस्तूर ,

ये तिश्नगी फिर क्यों हैं ग़म ए बर्बादियों के बाद ।

 

न जिस्म पिघलता हैं न रूह तबाह होती हैं ,

दिलों के टूटने की कहीं कोई आवाज़ नहीं होती ।

 

शहरी अवाम में बेचैन रहते हैं ,

पहाड़ी परिंदों को सियासत नहीं आती ।

 

उन्हें नींद आती नहीं ,

हमें ख़्वाबों में दीदा ए यार की तलब है ।

 

रात ने रौंदा था जितने तकिये तले ,

ख़्याल उससे कहीं ज़्यादा सुबह फर्श पर फैले मिले ।

 

मौत खींच के लाई थी तेरे कूचे में ,

बेचैन रूहों को तेरे दर पर आके पनाह मिली ।

 

खुद के गुनाह जिन्हें दिखते नहीं ,

वही अक्सर दूसरों पर इल्ज़ाम लगाते रहते हैं ।

 

यूँ तो नहीं की महरूम हैं रातें उससे ,

उसकी बेबहा यादों की सिरकत ख़्वाबों में मेरे आज भी हैं ।

 

जाने कौन ऐसा ख़ुदा होता होगा ,

जो ख़ुदा के बन्दों के क़त्ल ए आम पर ख़ुश होता होगा ।

 

जब से बगरा हैं घर घर सेटेलाइट चैनल का मकड़जाल ,

बच्चे दादा दादी कहानियों से महरूम रह गए ।

 

टूट कर वो पिघल रहा हैं बाहों में ,

अश्क़ों का क़तरा क़तरा दरिया में तब्दील हो रहा हो जैसे ।

 

टूटा टूटा सा दिल फ़लक पर चाँद आधा सा ,

बुझा बुझा सा राज़ ए गुल ज़मीन शबनमी ज़्यादा सा ।

 

ये जो इश्क़ के परिंदे है मज़हबों की परवाह नहीं करते ,

अपनी धुन और सादगी से मोहब्बत का काम किया करते है ।

dard shayari

तुम ख़ौफ़ खा जाते हो इश्क़ की गलियों में पग धरने में ,

हमें दिलों के टूटने का भय नहीं होता ।

pix taken by google ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment