सराबोर है हर रक़्स चस्म ए गुल की तरह friendship shayari in hindi ,

On: April 18, 2025 8:01 PM
Follow Us:
सराबोर है हर रक़्स चस्म ए गुल की तरह friendship shayari in hindi ,

सराबोर है हर रक़्स चस्म ए गुल की तरह friendship shayari in hindi ,

सराबोर है हर रक़्स चस्म ए गुल की तरह ,

मेरा हमदम मेरा हबीब है अंजुमन में बुल बुल की तरह ।

 

गिरफ़्त में ख़ुद की खौफ ए लिबास में रह के ,

आरज़ू ए यार से महफ़ूज़ियत की बात होती है ।

 

कच्ची सड़क से आरहा था हुस्न ए क़ाफ़िला इधर ,

रुख पर पड़ी नज़र तो रास्ता बदल गया ।

 funny sms

यहाँ नूरानी चेहरा सम्हाला नहीं जाता ,

लोग जाने कैसे दामन में अदा ए आफ़ताब छुपाये फिरते हैं ।

 

नक़ाब उठ रहा है रुख़सार से आहिस्ता आहिस्ता ,

फ़लक़ से क़यामत उतर रही हो ज़मीन पर जैसे आहिस्ता आहिस्ता ।

 

पत्थरों पर गिरी शबनमी बूँदें ,

जाने सरमा के कहाँ जाती हैं ।

 

बन सकते हो गोया तो हबीब बनो ,

बदनसीबों की तक़दीर ग़र देखी नहीं जाती ।

 

लाइलाज़ सही नामुमकिन तो नहीं ,

दर्द ए दिल के ख़ातिर कोई ढंग का हबीब मिला ही नहीं ।

 

सुरख़ाब ख्यालों से रोशन उसके जहाँ सा था ,

मेरा हबीब तो बस सादा चाँद सा था ।

 

फ़िज़ा के नक़्स से उतरे हो दीदार ए जान बनकर ,

मिले हो रहना दिलों में हबीब ए यार की तरह ।

 

ज़मीन के ज़र्द पत्तों को खून ए सुर्ख करके ,

फ़लक़ से पूछते रहना मेरा हबीब ए यार किधर है ।

 

बेज़बान बनकर सह जाता है हर यातना ऐसे ,

हबीब ए यार न हो ख़ुदा हो जैसे ।

 

ज़मीदोह थे जब तक सारे साँप भले थे ,

थोड़ी उमस बढ़ी खुली सड़क पर निकल पड़े ।

 

गैरों से क्या कम था जान ओ माल का ख़तरा,

जोखिम उठा लिया जो आस्तीन के साँप पाल कर ।

 

सीने में धड़कता है दिल खुद को महफूज़ समझ कर ,

और जलता रहा इंसान पत्थर के मकान में ।

 

बेख़ौफ़ निकल जाते हैं ये रात के मंज़र ,

खतरा ए निगेहबानी का जाएज़ा लिए बग़ैर ।

 

एक तरफ जान का ख़तरा एक तरफ ईमान का ख़तरा ,

खूंखार सियासियों से हबीब बच के जायेगा किधर ।

 good night status

रात एक वहेम का ख़तरा है ,

सामने सुबह बाहें पसारे खड़ी है ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment