dosti shayari फ़िराक़ ए यार की क़ाफ़िर निगाही ,

On: April 18, 2025 8:15 PM
Follow Us:
dosti shayari फ़िराक़ ए यार की क़ाफ़िर निगाही ,

dosti shayari फ़िराक़ ए यार की क़ाफ़िर निगाही ,

फ़िराक़ ए यार की क़ाफ़िर निगाही,

गुमसुदगी में दिलों के आखेट करती हैं ।

 

दोस्तों से जिरह कर ली दुश्मनो से सुलह कर ली ,

अब ज़िन्दगी से जश्न ए जीत का मलाल जाता रहा ।

 alone shayari

सियासी दाँव पेंचों के यहाँ पंखों को झलते हैं ,

जो बच गया क़फ़न से उसे होली के रंगों में डुबाता है ।

 

मैकदों में शराब बिकती है यही क्या कम था ,

हर अंगूरी पहली धार की हो ज़रूरी तो नहीं ।

 

होती हैं मुर्दों के क़ब्रों में भी जश्न की रातें ,

रूहों की आज़ादी के जब फूल खिलते हैं ।

 

हमारे वादों में सियासत लाख सही ,

मगर बेजा जुमले सुनाने का हमें शौक़ नहीं ।

 

सबको अपना अहल ए सलूक आया ,

जब लुट गया क़फ़न अपना वतन याद आया ।

 

पूँजी कमाने का बस महज़ एक ज़रिया है ,

सियासतदानों की बिछाई बिसात पर हर रोज़ हिंदुस्तान चलता है ।

 

कभी यू पी कभी बंगाल कभी महाराष्ट्र जलता है ,

सियासत की आँच होने न पाए मद्धम ।

 

लोग दिलों में नफ़रतों का ख़ाका बनाये रखते हैं ,

मुँहज़बानी ज़हर उगलते नहीं ।

 

इन आँखों के मानिंद बदन के पैरहान तक ,

थिरकती धड़कनो में ग़ज़ल की दस्तकारी है ।

 

किताबी पन्नो से जश्न ए गज़ल उठती है ,

तेरी बहसत के किस्से वक़्त के सुनहरे वर्क़ में दब गए सारे ।

 

मीलों मील जश्न की रातें ,

दिन के उजालों में गम ए गर्दिश की तन्हाई ।

 

जीत का सेहरा कैसा फ़तेह की अक़ीदतें कैसी ,

वक़्त की रफ़्तार के आगे अभी यलगार बाक़ी है ।

 

उम्र के इस पड़ाव में भी आकर के न सम्हले ,

ये हाल ए दिल या वो जाने या रब जाने ।

 

बस जीत की ख़ुशी होती न हार का गम होता ,

सेहरा में हर शाम गर फ़िराक़ ए यार भी शामिल होता ।

sad shayari 

दहशत से दुनिया की दौलतें लूटी तो क्या लूटी ,

मोहब्बतों से एक दिल को जीतते तो जश्न ए ग़ालिब की ग़ज़ल बनती ।

 

तू मेरी बेबसी का इल्ज़ाम अपने सर न ले या मौला ,

मैं मेरे गुनाहों का खुद क़बूल ए मुंसिफ हूँ या मौला ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment