बेतकल्लुफ़ सी नज़रों से मुड़ मुड़ के देखना love shayari ,

On: April 19, 2025 5:35 PM
Follow Us:
बेतकल्लुफ़ सी नज़रों से मुड़ मुड़ के देखना love shayari ,

बेतकल्लुफ़ सी नज़रों से मुड़ मुड़ के देखना love shayari ,

बेतकल्लुफ़ सी नज़रों से मुड़ मुड़ के देखना ,

इस साद ओ सादगी को भी ज़माना मोहब्बत न समझ ले ।

 

रखते हैं नज़र शमा ए हुश्न पर रह रह कर ,

शब् ए बज़्म क़ातिल निगाहों का कोई जवाब नहीं ।

 

दिल में एक दस्तक सी दे जाती है ,

ख़ामोश रातों की ज़बान सी होती है ।

hindi shayari 

एक मशवरा है मान भी जाओ ,

अब की नाराज़ हो तो बात भी न करना ।

 

कुछ तन्हाइयों में नींद ही नहीं आती ,

कुछ ग़म ए फ़ुर्क़त में हैं और मोहब्बतों का भी बहाना है ।

 

फ़िज़ा में रौनके बिखर रही हैं निख़र निख़र ,

तेरी ज़ुल्फ़ों की रानायियों में घुली मौसमो की अंगड़ाई है ।

 

यही अदा तो थी जो सीधा दिल पे वार करती थी ,

गोया इश्क़ के दर पर कई शहेंशाह समसीर डाल के चले गए ।

 

कितनी खामोशियों में कहता है ,

दिल हर वो लफ्ज़ सारे जो ज़बान से बोल पाता नहीं ।

 

सवालों के हैं गिरह कितने ,

लब खुले तो दिलों को सुकून मिले ।

 

रोक सकता उसे ग़र दो पल की भी खातिर ,

सब्ज़ लम्हों से गर्द जज़्बात सारे चुन लेता ।

 

तेरे शहर में पहचानता है हर शख्स मुझे ,

एक तुझसे बस मेरा ताल्लुक़ात नहीं ।

 

फलक से ज़मीन के नज़ारे हसीं दिखते होंगे ,

कभी उतर के भी दिल के रास्तों में ख़ाक ए गुबारों के फांके लगाइये ।

 

ज़ब्त रखे हैं कई राज़ मैंने भी सीने में फ़राज़ ,

लब पे आ जाये तो क़यामत की बात हो जाए ।

 

शायरों की महफ़िल में बा अदबी से बात करो ,

गुस्ताख़ नज़रों को झुकाओ खामोशियों से दिल के मामलात साफ़ करो ।

 

दिल की रगों को छेड़ दिया है तो धुनों की अंदाज़ ए अदायगी भी सुन लो ,

कुफ्र ओ कैफियत में भी गुल बिंदास खिला करते हैं ।

 

आदम हो आदम ए ज़बान समझते हो अगर ,

गोया आदमीयत से भी थोड़ा सा ही सही वास्ता तो रखते ।

romantic shayari 

pix taken by google ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment