आरज़ू ए दिल की चश्म ओ चराग ग़मज़दा 2line shayari,

On: April 19, 2025 5:15 PM
Follow Us:
आरज़ू ए दिल की चश्म ओ चराग ग़मज़दा 2line shayari,

आरज़ू ए दिल की चश्म ओ चराग ग़मज़दा 2line shayari,

आरज़ू ए दिल की चश्म ओ चराग ग़मज़दा ,

घर हो गया है ख़ाक फिर भी रोशनी नहीं ।

 

कभी ठहरों नज़रों के रूबरू आँखों से आँखों के दो जाम हो जाएँ ,

लब रहें खामोश , खामोशियों में दिलों के काम हो जाएँ ।

 

मेरे नज़रों की चमक देख ,

तेरी मोहब्बत मेरी सुर्ख आँखों से अश्क़ों के मोती बनकर टपकती है ।

love shayari 

सियासतों से गर रोशन हो तेरा मयखाना ,

लहू पैमाने में भर कर नज़र से भी पीना नहीं ।

 

गम इतना भी नहीं की घर बुझे बुझे से रहें ,

दर्द इतना है की दिल जैसे थोड़ा थोड़ा जला है ।

 

दिलों के बावस्ता दिलों को जोड़ने लाख दौर चले ,

एक मोहब्बत ही क़ामिल न रही जब तेरे मेरे दरमियान अदावतों के दौर चले ।

 

चश्म ए चरागों को बंद बस्ते में डालकर ,

गरूर ए यार कहता है मेरे सर्द लफ़्ज़ों को सुनो ।

 

दिल जला कर ही गर रौशनी है फितरत तेरी ,

गोया सर्द बारिश में हम खुद को जला जायेगे ।

 

शहर भर में उजाले हो जश्न मनाओ यारों ,

आज शब् ए महताब मेरा यार निकल आया है ।

 

चरागों में उजाले हो न हो ,

सर्द रातों में आशिक़ों के दिल बेशुमार जलते हैं ।

sad shayari 

गल्ले भर के रख लिए रोशनी के जज़ीरे में ,

चश्म ए तर आँखों से पिएगें जाम गम ए बारिश के महीने में ।

 

वो नब्ज़ थाम के चलते गर रात देर तलक ,

रोशनी कम न होती दिल के ग़रीब खाने में ।

 

शहर भर की रोशनी का ज़िम्मा लिए ,

सारी रात दर बदर हथेली पर दिल जलाये फिरता हूँ ।

 

बोलो बात करो क्यूँ हो खामोश क्यों तुमको हया आई क्या,

चमन में चटकी कली कोई जो तुम सरमाई क्या ।

 

कभी कोई गीत कोई ग़ज़ल की ख्वाहिश रख कर ,

तुम दबे पाँव शाम ए बज़्म में गुनगुनाते चले आना ।

pix taken by google

 

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment