न तर्क़ न ताल्लुक़ न इज़हार ए मोहब्बत ए जज़्बात romantic shayari,

On: April 14, 2025 7:27 PM
Follow Us:
न तर्क़ न ताल्लुक़ न इज़हार ए मोहब्बत ए जज़्बात romantic shayari,

न तर्क़ न ताल्लुक़ न इज़हार ए मोहब्बत ए जज़्बात romantic shayari,

न तर्क़ न ताल्लुक़ न इज़हार ए मोहब्बत ए जज़्बात ,

गोया इश्क़ ए बेइंतेहाई के बड़े नाज़ुक दौर से गुज़रा है दिल ।

 

पत्थरों की मीनारें साँस नहीं लेती ,

बस जँगले से ही सूरज की किरणों का कहकशां होता है ।

 

लुट गए वो जो नादान जिगर वाले थे ,

गोया अब तो बाजार ए उल्फ़त में संगदिल ही कारोबार किया करते हैं ।

 

तेरी क़ातिल नज़र के सदके जंग हम भी छेड़ेगे ,

तू कलेजा छीन भी ले गोया अमन में आह तक न हम लेंगे।

 

साल दर साल असर करती है ,

नाम जिसका है मोहब्बत ,

दिल की शीशे सी मीनारों को भी तबाह करती है ।

bhoot pret ki sachi kahaniyan,

तार टूटे हैं सभी साद ए रंग ओ बू वाले ,

ज़ीस्त ज़ख़्मी है अभी रूह को आवाज़ न दो ।

 

ज़ख्म देती हैं सूरतें जिनकी ,

वो ख़ाक ए मुजस्सिम भी क्या पत्थर का जिगर रखते हैं ।

 

शहर भर के उजालों में जलते बुझते जुगनू ,

ज़मीन के ज़ख्म कई राज़दार रखते हैं ।

 

सर्द झोकों ने खोले राज़ ज़र्द पत्तों के ,

दबी थी लाश कोई ज़ख्म अभी ताज़ा था ।

 

ज़ख्म करते हैं बयान हाल ए दिल मरीजी का सबब ,

चाक जिगर के सिले हैं नासूर ए रेज़ा ।

hindi shayari 

ज़ख्म देती हैं सर्द रातों की सुर्ख हवाएँ ,

ज़र्द पत्तों से अभी ओस की बूँदें फिसली तो नहीं हैं ।

 

इतनी ज़ख़्मी है रूह मुझको आवाज़ न दो ,

ग़म ए गर्दिश में जी लेंगे रौशनी ए साद न दो ।

 

रात की खामोशियों में सुरमयी तान छेड़ती सरगम ,

दूर पपीहे की पीहू तेरी पायल की छम छम ।

 

पलकों पर सँवार रखे हैं तेरे ,

नाज़ ओ नखरे सदके में उतारे वाले ।

 

रात ही गुज़ार लेते तेरे कूचे में ,

दिन में दिल का पता नहीं चलता ।

 

मेरी तो जन्नत निपट गयी तेरी आरज़ू में आहें भरते ,

तू बेग़ैरत बना देखता रहा ज़माने की जुस्तजू करते ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment