healthy food kheer ,

0
1066
healthy food list,
healthy food list,

healthy food kheer ,

दोस्तों आज हम चावल की खीर बनाना सीखेंगे , जो भारतीय पकवान का प्रमुख अंग है , विंध्य में खीर को तस्मई के

नाम से जाना जाता है , और मेहमान नवाजी का प्रमुख व्यंजन है तस्मई , और खाने में बेहद स्वादिष्ट है

, हमारे घरों के छोटे बच्चे हमेशा दूध पीने और खाना खाने में आनाकानी करते हैं , मगर जब बात खीर की आती है , तो

बड़े चाव से खाते हैं , क्यों की इसे बनाने में चावल दूध और मेवे का उपयोग किया जाता है इसलिए इसकी पौष्टिकता

और बढ़ जाती है , खीर बनाने का असली स्वाद नए चावल के साथ आता है , इसके लिए चावल अच्छी क्वालिटी का

होना चाहिए । दूध गाय और भैंस दोनों का उपयोग किया जा सकता है , इसे घर से बाहर रहने वाले बैचलर भी आराम से

बना सकते हैं ।तो दोस्तों आइये सीखते हैं चावल की खीर बनाना ।

 

चावल की खीर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

दूध एक लीटर ,

५० ग्राम चावल ,

शक्कर १० ग्राम शक्कर ,

एक छोटा चम्मच घी ,

काजू 5 ,

बादाम ५ ,

किसमिस २५ ,

मखाना १० ,

छोहाड़ा ५ ,

इलाइची पाउडर आधा छोटा चम्मच ,

चिरोंजी दाना ५ ग्राम ,

 

चावल की खीर बनाने की विधि ,

 

सर्वप्रथम चावल को अच्छे से धो लो , अब बर्तन में एक छोटा चम्मच घी डालकर गरम करें , और इसमें चावल को हल्का

ब्राउन होने तक भूंजे , इसके बाद इसे एक प्लेट में निकल ले , अब एक बड़े बर्तन में एक लीटर दूध पकाएं , जब उबाल

आने लगे तो , घी से भुंजे चावल को उबलते दूध में डालकर धीमी आंच में पकाएं , जब पाक जाए तब इसमें शक्कर डाल

दे , अब बादाम, छोहाड़ा , और काजू को टुकड़ों में काट कर खीर में डाल दें , अब इसमें किसमिस और आधा छोटा

चम्मच इलाइची पाउडर और चिरोंजी भी डाल दें , और इन सबको एक बड़े चम्मच से मिला दें , अब इसे ठंडा होने के

लिए रख दो , और जब ठंडा हो जाए तो आराम से खाइये और घर आने वाले मेहमानो को खिलाइये ।

खीर खाने का असली मज़ा फ्रिज में रखी ठंडी खीर खाने में ही आता है ।

 

healthy foods to eat every day ,makhana ki kheer  

 

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

SHARE
Previous articlemethi ka paratha recipe in hindi,
Next articlepalak ki bhajiya healthy recipes in hindi ,
Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.