इल्म था उनको ये मोहब्बत भी वक़्त ए जाया है quotes life hindi ,

On: July 5, 2026 3:05 PM
Follow Us:
इल्म था उनको ये मोहब्बत भी वक़्त ए जाया है quotes life hindi ,

इल्म था उनको ये मोहब्बत भी वक़्त ए जाया है quotes life hindi ,

इल्म था उनको ये मोहब्बत भी वक़्त ए जाया है ,

बड़ी फुर्सत में आ मिले फिर मेरा दिल तबाह करने को ।

 

जीत उसकी ही मुक़म्मल है यहां जिसके क़ुर्ब में कोई उम्मीद भी हो ,

हम तो दिल ओ जान से ही हार गए जीत उनकी उन्हें तह ए दिल से क़बूल तो हो ।

 

जिन्हे लगा हो वो जंग जीत गए दोनों जहान की ,

हम मोहब्बत में जिस्म हार कर भी फ़तेह होकर के खड़े हैं ।

 sad shayari

नींद ओझल साँस बोझल आँखों में एक ख़ुमार है ,

लबों पर कोई आह नहीं जाने कैसी ये इश्क़ ए तारी है ।

 

ज़िन्दगी में कुछ मंज़र की कभी मुक़म्मल तस्वीर नहीं होती ,

गोया दिल में भी कभी शिद्दत से पूरी हो उसकी चाहत नहीं होती ।

 

दिल ए नादाँ की गुज़ारिश पर उजड़े सेहराओं से गुज़रे हैं कई बार ,

गोया दिल में बर्बाद होने का डर रखते तो कभी इश्क़ ही न करते ।

 

इश्क़ में कोई वाक़िया गुज़रे तो इस क़दर ,

बिन छुए जिस्म को तीर रूह के पार निकले है जिस क़दर ।

 

जीत जाता तो उसे रुस्वा करता ,

हार जाने में ही इश्क़ की भलाई है ।

 

मोहब्बत में हार जाने का मज़ा अपना है ,

अब के बाद तेरे हर ख़्वाब तो मेरे अपने हैं ।

 

जाने कैसा धैना अपना रही है ज़िन्दगी ,

बिन कहे जाने कहाँ को जा रही है ज़िन्दगी ।

 

ज़मीन बाँटी फ़लक़ बाँटा फिर क्यों है सूरज एक ,

उसमे भी हिस्सा बाँट होना चाहिए ,

कर सकते हो तो कर दो हवाओं को सरहदों में क़ैद ,

गुस्ताख़ हवाओं को भी चहलक़दमी का मुल्ज़िमाना हक़ तो मिलना चाहिए ।

bhoot wali darawni kahaniya,

तरस आता है उन बन्दों पर जो कहते हैं ,

मैं दूसरे मज़हब ओ ईमान वालों के हांथों का कभी पानी नहीं पीता ,

कोई बतलाये इन्हे की हम बतलाये हलक़ तक जाने वाला हर निवाला अनाज उगाने वाले किसान का मज़हब नहीं जानता

है।

pix taken by google

 

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

1 thought on “इल्म था उनको ये मोहब्बत भी वक़्त ए जाया है quotes life hindi ,”

Leave a Comment