cauliflower masala curry vegan recipes indian in hindi ,

On: July 5, 2026 3:14 PM
Follow Us:
cauliflower masala curry vegan recipes indian in hindi ,

cauliflower masala curry vegan recipes indian in hindi ,

दोस्तों आज हम गोभी मसाला बनाना सीखेंगे जो की बहुत आसान है और खाने में बेहद स्वादिष्ट है , इसे बनाने के लिए

आपके पास जिस सामग्री की आवश्यकता पड़ेगी उसकी जानकारी निम्नप्रकार है ,

गोभी मसाला बनाने की विधि ,

गोभी एक पाव ,

आलू १०० ग्राम ,

गाजर ५० ग्राम ,

हरा छिला मटर ५० ग्राम ,

तेल,

जीरा,

धनिया पाउडर,

एक छोटा चम्मच हल्दी ,

चार प्याज .

चार टमाटर ,

एक पोथी लहसुन,

हरी मिर्ची ,

१० ग्राम अदरक,

खड़ा गरम मसाला,

तेज़ पत्ता ४ से ६,

 

गोभी मसाला बनाने की विधि,

 

सर्वप्रथम गोभी को गरम पानी से अच्छी तरह साफ कर लें और मध्यम टुकड़ों में काट ले , अब आलू को भी साफ़ करके

छील ले और मध्यम टुकड़ों में काट ले , इसके बाद गाजर को छील कर मध्यम टुकड़ों में काट लें , और छिले मटर को

पानी में डाल कर अच्छे से साफ़ कर लें , इसके बाद कड़ाही में एक बड़ा चम्मच टेल डालकर गरम हो जाने दे , अब इसमें

आधा छोटा चम्मच जीरा डालें , और कटी हुए गोभी , आलू , गाजर और मटर को डालकर मध्यम आंच में गोल्डन ब्राउन

होने तक भूंजे , आप इसमें कटा हुआ शिमला मिर्च भी मिक्स कर सकते हैं , और इसे अलग बर्तन में निकाल कर रख ले

, इसके बाद चार प्याज . एक पोथी लहसुन , स्वादानुसार हरी मिर्ची , १० ग्राम अदरक, और खड़ा गरम मसाला मिक्सी

में पीस लो , और अलग रख दो इसके बाद चार टमाटर को भी पीस के पेस्ट तैयार कर लो , इसके बाद कड़ाही में ५०

ग्राम तेल लेकर इसमें तेज़ पत्ता ४ से ६ और थोड़ा सा जीरा और राई डाल कर तड़का लगाएं , और गोल्डन ब्राउन होने

तक भूंजे , फिर इसी में पिसे मसाले के पेस्टको गोल्डन ब्राउन होने तक भूंज लो ,इसके बाद इसमें पिसे टमाटर के पेस्ट

को भी तब तक भूँजो जब तक की मसाले का तेल ऊपर की और न आने लगे , जब मसाला कड़ाही में चिपकने लगे ,

इसके बाद कड़ाही में इसके बाद तली हुयी गोभी , आलू , गाजर मटर , शिमला मिर्च , कर लग भाग ५ मिनिट मसाले को

और भूँजो , अब इसे बर्तन से ढक दो १० से १५ मिनिट तक मध्यम आंच में पकने दो इसे बीच बीच में चलाते रहो , आप

इसमें अगर ग्रेवी लिक्विड चाहते हैं तो हल्का सा पानी भी डाल सकते हैं , इसमें उबाल आने लगे तो स्वादानुसार नमक

मिला दें , इसके बाद जब मसाला थोड़ा गाढ़ा हो जाए कटा हुआ हरा धनिया उस पर डाल दो । इस तरह आपके खाने के

लिए जायकेदार गोभी मसाला तैयार है ।

 

rajma curry vegan recipes 

Top post on IndiBlogger, the biggest community of Indian Bloggers

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment