fulauri bina chatni aise bani indian recipes in hindi ,

On: July 5, 2026 3:31 PM
Follow Us:
fulauri bina chatni aise bani indian recipes in hindi ,

fulauri bina chatni aise bani indian recipes in hindi ,

फुलौरी बिना चटनी गाना सबने सुना है , लेकिन फुलौरी खाने मज़ा बहुत ही कम लोगों को पता है , तो दोस्तों फुलौरी को

आप चटनी के साथ खाइये या फिर फुलौरी की कढ़ी बनाइये बघेलखण्ड में फुलौरी की कढ़ी ख़ास व्यंजन में गिनी जाती है

, भजिये पकोड़े और फुलौरी में भिन्नता है , लोग इसे एक ही मान लेते हैं तो आइये दोस्तों सीखते हैं फुलौरी की कढ़ी

बनाना , इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री इस प्रकार है ।

 

फुलौरी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

 

१०० ग्राम बेसन ,

छोटा आधा चम्मच अजवाइन ,

चुटकी भर हींग ,

छोटा आधा चम्मच पिसी लाल मिर्च ,

थोड़ी सी कटी धनिया पत्ती ,

स्वादानुसार नमक ,

मीठा या कड़वा टेल एक पाव,

फुलौरी बनाने की विधि ,

 

सर्व प्रथम बेसन में १०० ग्राम बेसन में पानी मिलाकर थोड़ा गाढ़ा घोल बनाएं , और इसे अच्छे से फेंट लो , छोटा आधा

चम्मच अजवाइन , चुटकी भर हींग , छोटा आधा चम्मच पिसी लाल मिर्च , थोड़ी सी कटी धनिया पत्ती , स्वादानुसार

नमक , मिलाकर एक बार फिर फेंट लो , अब कड़ाही में एक पाव तेल दाल कर तेज़ आंच में गरम करें , जब तेल गरम

हो जाए तो बेसन के घोल से गोल आकर में पकोड़े की तरह तलें , इसी तरह सारे बेसन को भजिये की तरह तल ले , और

इस तली हुयी फुलौरी को अलग बरतन में रख लें ,

 

अब बनाते हैं कढ़ी ,

५० ग्राम बेसन ,

१ लीटर मठा,

१ टी स्पून मैथी ,

हरी मिर्च २ ,

हींग चुटकी भर ,

लहसुन चार से छह दाना ,

कड़ी पत्ता

मठे में लगभग ५० ग्राम बेशन डाल कर मथानी से मथ लो , ध्यान रहे की इसमें गुल्थियाँ न बधने पाएं , अब कड़ाही में

एक बड़ा चम्मच तेल डालो , अब उसमे मेथी , कटा हुआ मिर्चा , छिली कटी लहसुन , चुटकी भर हींग , और कड़ी पत्ते

को डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक भूंज लो , इसमें घुला हुआ बेसन का घोल डाल दो , इसके बाद में आधा टी

स्पून हल्दी , स्वादानुसार नमक डाल दो फिर इसे धीमी आंच में पकने दो बीच बीच में इसे चम्मच से चलाते रहो , और

जैसे ही इसमें उबाल आने लगे तली हुयी बेसन की फुलौरी डाल दे और लग भग इसे १५ से बीस मिनिट तक

मद्धम आंच में पकने केबाद किसी बर्तन में डाल दो , अब इस बनी हुयी कढ़ी में कटी हुई हरी धनिया पत्ती डाल दो , अब

दोस्तों आपकी तैयार है फुलौरी की  कढ़ी फिर आप इस फुलौरी  की कढ़ी को खुद भी खाइये और अपने मेहमानो को भी

खिलाइये ।

indrahar ki kadhi baghel khand food recipes 

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment