khasta recipe for kids ,

On: July 5, 2026 3:28 PM
Follow Us:
khasta recipe for kids in hindi ,

khasta recipe for kids ,

दोस्तों आज हम भारतीय भोजन श्रंखला में कुरमुरे ज़ायकेदार खस्ता बनाना सीखेंगे जो की बच्चों को बेहद पसंद आते हैं ,

वैसे आप बाजार से भी खस्ता लाकर खा सकते हैं मगर घर के खासते की बात ही अलग है , ये बनाने में बेहद आसान है

खाने में बेहद स्वादिष्ट , इसे चाट के सात भी खाया जाता है , और खाली खस्ता भी खाया जाता है , तो आइये दोस्तों

सीखते हैं कुरमुरे खस्ता बनाने की विधि , आवश्यक सामग्री नीचे लिखी है जिसे आप नोट कर लें ,

खस्ता बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

१०० ग्राम मैदा ,

१ पाव मीठा तेल,

आधा छोटा चम्मच करायल ,

नमक स्वादानुसार ,

खस्ता बनाने की विधि ,

१०० ग्राम मैदे में एक बड़ा चम्मच मीठा तेल अच्छे से मिलाएं , अब इसमें आधा छोटा चम्मच करायल , और नमक

स्वादानुसार डाल लें , अब इसे पानी के साथ पूड़ी की आंटे की तरह गूंद ले , अब इसे गीले कपडे में ढँक कर पांच मिनिट

के लिए रख दें , अब पांच मिनिट बार मैदे को एक बार पुनः गूंदे और छोटी छोटी लोई बना लें , अब मैदे की लोई को

पापड़ की तरह पतला बेलें , अब इसे एक परत मोड़ें फिर किनारे में थोड़ा सा पानी लगाकर दूसरी परत मोड़ दें , अब

किनारे में जहां पर पानी लगा है उस जगह को ऊँगली से दबा दें ताकि टालते समय खस्ता खुले नहीं , इसी तरह सारे मैदे

को बेलकर खस्ता बना डालें , अब कड़ाही में तेल डालकर धीमी आंच में गरम करें और इन बने हुए खस्तों को आराम से

तलें ,इस तरह आपके खाने के लिए कुरमुरे ज़ायके दार खस्ता तैयार हैं। इसे आप अच्छे से सहेज कर रख लें इसे आप

कई दिन तक आराम से खा सकते हैं , और आने जाने वाले मेहमानो को खिला सकते हैं , बच्चे जब बाहर का चटपटा

खाने की ज़िद करें तो आप उन्हें ये आराम से दे सकते हैं , कभी कभार इसे टिफिन में भी ले जाया जा सकता है , छोटी

मोटी भूख के लिए पर्याप्त बेहतरीन स्वल्पाहार का काम करता है ।

balushahi recipe

 

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment