quotes on darkness in hindi ये ज़ौक़ ए आतिशी ही है ,

On: July 5, 2026 2:54 PM
Follow Us:
quotes on darkness in hindi ये ज़ौक़ ए आतिशी ही है ,

quotes on darkness in hindi ये ज़ौक़ ए आतिशी ही है ,

ये ज़ौक़ ए आतिशी ही है ,

जो तूफानों ओ तीरगी में भी दिलों के अरमान जलाये रखती है ।

 

चंद बूँदें प्यास लब की भी न बुझा पाईं ,

दिल के अंदर तो सूखा हुआ समंदर है ।

 

दर ओ दीवार पर सज़दे में सर झुकाये दिखता है हर कोई ,

तू गर ख़ुदा ए मोहब्बत है तो मौजूद ए हस्ती सा मिलता कभी क्यों नहीं ।

 

जो शामिल हैं कारवां ए मोहब्बत में उन्ही का हाल पूछो ,

जो निकले ही नहीं घरों से उन्हें चुप चाप सोने दो ।

asli bhoot ki kahani , 

बो रहे हैं जो नफ़रतों के फ़स्ल ए गुल उनको उखाड़िये ,

अब बुज़ुर्गियत पर दारोमदार है नश्ले सम्हालिए ।

 

ख़्वाबों की दुनिया भी तिलस्माती है ,

हकीकत ए रूदाद से सरोकार नहीं ।

 

लब से निकली जो सदा वो कहाँ फज़ूल हुयी ,

तेरे सज़दे में सर झुका मेरे मौला दुआ क़बूल हुयी ।

 

यूँ ही न हुआ हकीकत ए रूदाद ही कभी ,

ज़िन्दगी भर मोहब्बत का फ़लसफ़ा फ़लसफ़ा ए मोहब्बत ही रहा ।

 

ज़माने के कारोबार में थक के चूर हो गया ,

सबको लगा वो शख्स मग़रूर हो गया ।

 

अंजुमन में सुबह सुबह का मिजाज़ ताज़ा है ,

शबनमी रात में सबा ए गुल निखर के आई है ।

 

हमने साया समझ कर दरख्तों तले पनाह पायी थी ,

आस्मां की बिजलियों से ये भी देखा न गया ।

 

नज़रों के सामने से गुजरने का मौका तो देकर देखो ,

लोग दिल में भी आशियाना बना लेते हैं ।

 

उम्मीद ए वस्ल में गुज़र गयी उम्रें अपनी ,

बाद रुख़्सत के भी ईद आई गोया दीदा ए यार न हुआ ।

 

शब् ए बज़्म का हर रोज़ तमाशा ये हुआ ,

दिल बुझा कर महफ़िलों में तमाशा सा हुआ ।

 

कब तक छुपाये रखते रंग ए लहू गुलाल ,

जब अश्क़ों में उतर आये दिल में छुपे ग़म ए गुबार ।

quotes on darkness in hindi , 

यही रहा अंजाम ए इश्क़ का फ़लसफ़ा हरसू ,

रात चाँद तारों में कटी दिन महफ़िल ए रानाईयों में भी तन्हा रहा ।

pix taken by google ,

https://youtu.be/SEUVV437mYs

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment