bachelor recipes indian hindi veg pulao,

On: July 5, 2026 3:17 PM
Follow Us:
bachelor recipes indian hindi veg pulao,

bachelor recipes indian hindi veg pulao,

दोस्तों आज हम उन लोगों को वेज पुलाव बनाना सिखाएंगे जो घर से बाहर अकेले रहते हैं , और मार्केट का घटिया खाना

खाने के लिए मज़बूर होते हैं , जिससे नाकि उनकी जेब पर भार पड़ता है अपितु स्वास्थ्य भी खराब हो जाता है , इसलिए

हम आज बैचलर के लिए लेकर आये हैं वेज पुलाव जिसे बनाना बेहद आसान है , और पौष्टिकता की दृष्टि से भी ये बेहद

लाभकारी है । वेज पुलाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री इस प्रकार है , जिसे आप नोट कर लीजिये ।

वेज पुलाव बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

एक कटोरी चावल ,

८ से १० काजू ,

८ से 10 किसमिस ,

५ लौंग , २ इलाइची ,

३ तेज़ पत्ता ,

एक छोटा चम्मच घर का पिसा हुआ गरम मसाला ,

एक छोटा चम्मच जीरा ,

एक छोटा चम्मच राई ,

नमक स्वादानुसार ,

५० ग्राम फूल गोभी ,

२ आलू ,

२ प्याज ,

१० दाने लहसुन के ,

५० ग्राम छिला मटर ,

एक गाजर ,

एक छोटा चममच घी ,

एक बड़ा चम्मच मीठा तेल ,

थोड़ा सा खड़ा गरम मसाला ,

८ से १० दाने काली मिर्च के ।

थोड़ा सा कटा हुआ हरा धना पत्ती ,

एक हरी मिर्च बारीक कटी ,

एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर ।

वेज पुलाव बनाने की विधि ,

सर्वप्रथम चावल का साफ़ पानी में अच्छे से धोकर रख दे , ताकि चावल का पानी निकल जाए , इसके लहसुन और प्याज

को छीलकर काट लें , अब आलू गोभी गाजर को भी धो लें , इसके बाद इसे छीलकर काट लें अब मटर को भी छीलकर

काट ले, अगर छिला हुआ है तो अच्छे से साफ़ कर ले , अब गैस में कुकर चढ़ाकर मध्यम आंच में गरम करें , अब इसमें

तेल डालें , फिर तेज़ पत्ता डालें , फिर जीरा राय , लौंग इलाइची डाल दें , फिर खड़ा गरम मसाला डाले, अब काजू

किसमिस भी दाल दें और इसे गोल्डन ब्राउन होने दें इसके बाद एक हरी मिर्च बारीक कटी ,

कटा हुआ प्याज और लहसुन डाल दें , और इसे गोल्डन  ब्राउन होने तक भूंजे , इसके बाद गोभी आलू और गाजर के

टुकड़े , डाल दे अब मटर भी डाल दें अब इसे एक बार फिर  भूंजे जब तक की ये सब गोल्डन ब्राउन न हो जाए , अब

इसमें चावल डाल दें इसके बाद एक छोटा चम्मच घी डाल दें और एक छोटा चम्मच पिसा हुआ गरम मसाला और एक

छोटा चम्मच धनिया पाउडर डाल कर इसे अच्छी तरह से भूंजे जब ये मिश्रण भुंजकर लाल हो जाए तब इसमें पानी

डालना है , पानी मिश्रान से सिर्फ आधा इंच ऊपर तक हो , इससे ज़्यादा पानी बिलकुल भी नहीं होना चाहिए वरना

खिचड़ी बन जाएगी , अब इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें , और कटी हुयी धनिया पत्ती भी डाल सकते हैं अब कुकर को

ढक्कन से ढँक दें , और २ सीटी तक पकने दे , गैस बंद करके ५ मिनिट के लिए छोड़ दें और भाप को अच्छी तरह से

निकल जाने दे , इस तरह अब आपके खाने के लिए ज़ायकेदार वेजपुलाव तैयार है ।

bachelor recipe poha , 

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment