आम का अचार indian recipes in hindi,

On: July 5, 2026 3:46 PM
Follow Us:
आम का अचार indian recipes in hindi,

आम का अचार indian recipes in hindi,

दोस्तों गर्मी का प्रवेश हो गया है , अब मौसम आने वला है आम का , और आम का अचार नाम सुनते ही शायद ही कोई

ऐसा भारतीय होगा जिसके मुँह में पानी न आजाये , अब बात आती है अच्छे आम का स्वादिष्ट अचार जोकि या तो ब्रांडेड

कंपनी के अचार में मिलता है या फिर माँ के हाँथ के अचार में , सस्ते क्वालिटी के अचार में घटिया किस्म के तेल

मसालों का उपयोग किया जाता है , इसलिए अब हम आपको बतायेगे की घर का बेहतरीन आम का चार कैसे बनायें ,

आम का अचार बनाना थोड़ा कठिन है मगर नामुमकिन नहीं है ,

आम का अचार बनाने के लिए आवश्यक सामग्री ,

२ किलोग्राम कच्चा आम,

१०० ग्राम राइ ,

५० ग्राम जीरा ,

५० ग्राम धनिया ,

१० ग्राम सौंफ ,

१० ग्राम करायल ,

१० ग्राम पीसी लाल मिर्च ,

१० ग्राम पिसा हल्दी पाउडर,

१०० ग्राम नमक ,

१ लीटर सरसो का तेल ,

आधा छोटा चम्मच हींग पाउडर ,

लहसुन दो पोथी , मेथी १० ग्राम ,

आम का अचार बनाने की विधि ,

सर्व प्रथम आम को पानी से साफ़ करके चार से आठ टुकड़ों में काट लो , और आम के बीज को अलग कर दो , इसके बाद

इसमें नमक हल्दी के साथ थोड़ा सा पानी डालकर एक बरनी में तीन दिन तक रख दीजिये , और बीच बीच में चम्मच से

हिलाते रहिये , ताकि इसमें हल्दी और नमक अच्छे से घुल जाए , इसके बाद राई , जीरा , मेथी , धनिया, सौंफ , को

कड़ाही में धीमी आंच में हल्का लाल होने तक अलग अलग भूंज कर रख लीजिये , इसके बाद राई , मेथी जीरा धनिया को

मिक्सी में पीस लीजिये , और सौंफ और करायल को मत पीसिये , अब लहसुन को छील लीजिये , और दुरदुरा पीस

लीजिये , अब कड़ाही में तेल डालकर गरम करिये , अब उसमे हींग डालिये इसके बाद लहसुन डालिये और लाल होने तक

तेल को गरम करिये , अब गैस बंद कर दीजिये अब इसमें पिसा हुआ जीरा, धनिया , मेथी , राई डाल दीजिये और साबुत

सौंफ करायल को भी डाल दीजिये , और पिसा हुआ मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर भी डाल दीजिये , अब

सबको मिलाकर रख दीजिये , और ठंडा हो जाने पर , आम के टुकड़ों को पानी से अलग करके पूरी किसी जाली दार बर्तन

या टुकनिया में अलग करिये पानी पूरी तरह से निथार जाने पर मसाले में आम के टुकड़ों को अच्छी तरह से मिला दीजिये

, अब इसमें स्वादानुसार नमक और मिला लीजिये , अब इसे साफ़ बरनी में भर कर रख दीजिये , और १० से १५ दिन

बाद १०० ग्राम तेल में चुटकी भर हींग पका कर ठंडा कर लीजिये ,  और इस अचार में ऊपर से डाल दीजिये ,ताकि अचार

लम्बे समय तक उपयोग करने योग्य बना रहे ।

कटहल का अचार बनाने की विधि ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment