दाग़ सीने में थे लोग क़फ़न धोते रहे dard shayari ,

On: April 17, 2025 9:11 PM
Follow Us:
दाग़ सीने में थे लोग क़फ़न धोते रहे dard shayari ,

दाग़ सीने में थे लोग क़फ़न धोते रहे dard shayari,

दाग़ सीने में थे लोग क़फ़न धोते रहे ,

आह भरती रही रूहें , मैय्यत में राज़ दफ़न होते रहे ।

 

दबा सकते हो मिटटी को मिटटी में तुम ,

मगर क़ब्रों से निकलती ताज़ी भाप छुपाओगे कैसे ।

 

दर्द ए दिल भी सुकून देता है ,

तेरे रुख़सार का तबस्सुम नूर बनकर मेरी आँखों में झिलमिलाता है ।

 

जीने के लिए एक काँधे का सहारा उम्र भर माँगते हैं लोग ,

पल भर की मैय्यत के चार कांधों में भी दर्द बाँट लेते हैं लोग ।

 

दर्द से दोस्ती ज़माने से बैर कर बैठा ,

तुझसे इश्क़ किया था या ख़ुदा ये बता मोहब्बत ही खता है क्या ।

romantic shayari 

दो नैना भोले भाले से दो नैना ऐसी चाल चले ,

दो नैना सीधे साधे से दो नैनो में हैं डूब मरे ।

 

यूँ जो उखड़े उखड़े रहते हैं आज कल ,

चमन उजड़े बहारें नदारद ,

फ़िज़ाएं गुलज़ार हो जाए वो जो बस एक बार कहकशां कर दें ।

 

बाद मुद्दतों के आज फिर वो याद आया ,

सुनहरी शाम वही सर से ढलकता पल्लू हाँथ में थामा आँचल का साया ।

 

तेरे ख़्वाब ब चश्म ए तर आते हैं अब भी ,

फ़क़त यादों का मौसम है गोया या तासीर ए मोहब्बत अब भी बाकी है ।

 

शिकश्त हो तेरी या तू किला फ़तेह कर ले कहीं ,

मोहब्बत का मारा क़ाफ़िर ही बनेगा सिपहसालार वहीं ।

हुकुमरानों से ठाठ थे उनके ,

हमने भी हँस के कह दिया दिल ही हारा है मियाँ माल ओ मिल्कियत से अभी भी कंगाल नहीं।

 

हमने सारे ख़्वाब गिरवी रख के दुनिया सजाई ,

वो गैर की महफ़िल में मिले सवाली बनकर ।

 

जल गए शाम होते ही हम चरागों की तरह ,

वो गुज़रे गलियों से हमारे पराये होकर ।

 alone shayari

छलक जाए पैमाना शाकी ज़ाम भर इतना ,

ज़बान पे नाम न आये उसका मैं कुफ़ ओ क़ैफ़ियत में भी उसे याद करूँ जितना ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment