दिल के ज़ख्म लफ़्ज़ों में बयान करती है love quotes hindi ,

On: April 23, 2025 1:49 AM
Follow Us:
दिल के ज़ख्म लफ़्ज़ों में बयान करती है love quotes hindi ,

दिल के ज़ख्म लफ़्ज़ों में बयान करती है love quotes hindi ,

दिल के ज़ख्म लफ़्ज़ों में बयान करती है ,

शायरी शबनमी मरहम का काम करती है ।

 

जितनी हवाएँ शहर भर में चलती हैं ,

उससे कहीं ज़्यादा हम तेरे नाम की आहें भरते हैं ।

 

गैरों से बोल दो अपनों से बोला नहीं जाता ,

ये साँसों का एहसान महज़ साँसों से टोला नहीं जाता ।

 shayari hq

गर्द हवाएँ क्या कम थीं ,

जो शहरी फिजाओं में सियासत का ज़हर घोल दिया ।

 

हमने तो चराग रोशन किये थे अंधेरो के वास्ते ,

जाने किस बेतकल्लुफ़ी में किसी का आशियाना जल गया ।

 

आजकल धड़कनें बेकाबू सी रहती हैं ,

दिल को हर पल तेरी जुस्तजू ही रहती है ।

 

गर्द साख़ के पत्तों को धो कर के होगा क्या ,

ज़हन के जड़ तनो को भी भरपूर पोषण चाहिए ।

 

जितने मश्वरे मिले बर्बादियों के बाद ,

मोहब्बत न करो कोई पहले आगाह क्यों नहीं करता ।

 

घडी भर भी मोहलत मिल जाती रश्म ए उल्फ़त से फ़राज़ ,

हम भी चैन ओ सुकून में उम्र ए बसर कर लेते ।

 

घर से निकलो तो सम्हल कर चलना ,

नर्म घाँसो के दरीचों में छुपे दिल न ज़ख्म खा जाएँ ।

 

आ ख़त्म करें दुश्मनी दिलों की ख़लिश अब तक ,

ज़र्रे ज़र्रे में हो मोहब्बत हो क़ायनात जब तक ।

 

समझने वालों ने लफ़्ज़ों की अदायगी को शायरी समझा ,

हम तो आशिक़ हैं बस इश्क़ किया करते हैं ।

 

नफ़रतों से तौबा कर के,

अब क्या मोहब्बतों में जान ले लोगे ।

 

मिटटी को दफ़नाने की ग़र रश्में न होती ,

शहर भर में जनाज़े को कब्रिस्तान ले जाने लिए काँधा नहीं मिलता ।

 

न ख़ुदा ही बचा न नाख़ुदा वाले ही बचे ,

बचे तो बस बुतकदों के बुत आतिशों में जलते शहर बचे ।

 

उफ़ ये उम्र ए दराज़ और हरकतें फ़ानी,

किसे घर को जाने की ज़ल्दी है ।

 

परिंदे भी पर मार नहीं सकते ज़ुर्रत किये बग़ैर ,

अस्मत उन्ही की लुटती है जिनके दर ओ दीवार में सेंध होते हैं ।

kahani bhoot ka,

टोकरी भर के ख़रीदार कहाँ ,

ग़म ए उल्फ़त का फुटकर तो है बंधानी का कारोबार कहाँ ।

pix taken by google

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Leave a Comment