बावज़ूद ए हिदायत के ज़ोख़िम इख़्तियार करता है whatsapp status in hindi ,

On: April 14, 2025 3:35 AM
Follow Us:
बावज़ूद ए हिदायत के ज़ोख़िम इख़्तियार करता है whatsapp status in hindi ,

बावज़ूद ए हिदायत के ज़ोख़िम इख़्तियार करता है whatsapp status in hindi,

बावज़ूद ए हिदायत के ज़ोख़िम इख़्तियार करता है ,

हुश्न ओ इश्क़ के बाजार में दिल मौसीक़ी का तलबग़ार हुआ करता है।

 

निकस रही हैं आरज़ूएं कूचे कूचे से नज़ारा बनकर ,

राज़ ए गुल खिल रहे हैं नशेमन का सहारा बनकर ।

 

गीले मलबों सा सड़ान्ध पड़ा है इंसान ,

पास से गुज़रो तो ज़र्द पत्तों में भी आग लगाते निकलो ।

 

कितना खेलेगा ख़ुद का खिलवाड़ बना डाला है ,

बर्फ के पर्वत पर भी आग लगा डाला है ।

 

पिघल रही है आज हर सै सिमट के बाहों में ,

फ़िज़ा ए हुश्न ने सरगोशियों में कहा क्या है ।

literature poetry 

हर मंज़र है ख़ूबरू हर नज़ारा जवान है ,

हवा की फ़ितरतें बदल दी जमाल ए यार ने,

मौसम पर इश्क़ का इस क़दर ख़ुमार है ।

 

ताउम्र का अफ़सोश रहा अदावतें नज़रों की थी ,

दिल मोहब्बतों में मग़रूर रहा ।

 

रौंनक ए इश्क़ का आलम ये हर बार रहा ,

बर्बाद बस हम हुए न दिल का इख़्तियार रहा ।

 

एक उम्र से तकती आँखें ,

जाने कितने अब्र ए मौसम आये आके बरस भी गए ।

 

शहर ए आदम भी ग़मज़दा सा है ,

एक उम्र से अब्र ए मौसम का दिल भरा सा है ।

literature poetry , 

कहकशां अच्छे नहीं लगते एक उम्र के बाद ,

दिल ए नादान को ज़माने भर के कहकशां पर भी तरस आता है एक उम्र के बाद ।

 

वक़्त की तल्खियों ने तमाम उम्र ए ग़मज़दा रखा ,

अश्क़ों से सींचे ज़ख्म ए दिल को हरा भरा रखा ।

 

आरज़ू ए अक़्स को तराशती आँखें ,

जैसे एक उम्र से न सोयी हों बोझिल आँखें ।

 

ताउम्र रहा बदनाम जिसकी मोहब्बत की ख़ातिर ,

मंज़िल पर आके पूछता है दोनों के मुतअल्लिक़ ताल्लुक़ क्या है ।

 

भूल जाती है ज़माने की हर सै एक उम्र के बाद ,

मेरे दिल की वीरान बस्तियों में तेरे नाम का घर आज भी हैं ।

literature poetry 

जिन कूचों से तर्क़ ओ ताल्लुक़ात नहीं ,

दिल ए नादाँ ने उन्ही गलियों में उम्र ए ज़ाया कर दीं ।

pix taken by google ,

Pushpendra Dwivedi

Welcome to the official website of Pushpendra Dwivedi. Here, you will find the sweetness of Hindi Shayari, the depth of inspirational stories, the expression of life through poems, and emotional writings filled with thoughts. Our goal is to give voice to your feelings and connect hearts through the power of literature. Whether you are a reader, a writer, or someone who just wants to feel—this blog is for you. Every creation here is an emotion that reaches straight to the heart.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

2 thoughts on “बावज़ूद ए हिदायत के ज़ोख़िम इख़्तियार करता है whatsapp status in hindi ,”

Leave a Comment